घड़साना.
भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो अथवा कांग्रेस की, दोनों पार्टियों की नीतियां किसान विरोधी रही हैं। दोनों पार्टियों ने अपने सत्तर साल के शासन में किसान वर्ग का शोषण ही किया है। यह कहना है पूर्व विधायक एवं माकपा राज्य सचिव अमराराम का। पूर्व विधायक अमराराम ने घड़साना में माकपा के अनूपगढ विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कही।
पारा 48 डिग्री पहुंचने पर बंद कूलर पंखों से भी लोग बेहाल
माकपा राज्य सचिव ने कहा कि भाजपा के साढे चार साल शासन में किसान कतई संतुष्ट नहीं रहा। किसान को कभी बिजली नहीं मिली तो कभी सिंचाई के पानी। किसान को बर्बाद करने में भाजपा व कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेवार बताते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में माकपा प्रत्याशी को जिताने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। पूर्व विधायक दुग्गल को माकपा रावला इकाई ने विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया।
स्वीकार की गलती, तोड़ दिया बेटी गौरव सर्किल
सम्मेलन में जिला सचिव शोपतराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य विष्णू भाम्भू, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, तहसील शाखा के लूणेखां जसलेरा, जनवादी नौजवान सभा के हरविन्द्र संधू, एडवोकेट भूरामल स्वामी, महिला मोर्चा की दुर्गा स्वामी, पंस घड़साना प्रधान रानीबाला दुग्गल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में लाल झण्डें की जीत के लिए अभी से चुनावी रण में आने का आह्वान किया।
दस एसी, 25 कूलर और 11 वाटर कूलर मिले खराब
पूर्व विधायक पवन दुग्गल ने घड़साना अनूपगढ क्षेत्र के किसानों व मजदूरों के मुद्धे उठाये। भाजपा के राज को कुशासन बताते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि किसान व मजदूर सड़कों पर हैं। सिंचाई पानी की दूर बात है लेकिन पेयजल भी जहरीला पिलाया जा रहा है। सरकार की नाकामियों के चलते जनता त्रस्त है। पूर्व विधायक दुग्गल को माकपा रावला इकाई ने विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया।
बिलों का भुगतान अब ई-मित्रा प्लस मशीन से होगा





No comments:
Post a Comment