Breaking News
recent

शहीदों की शहादत सदैव स्मरणीय रहेगी - बाजौर

- सरहदी इलाकों में पहुंची शहीद सम्मान यात्रा

बाड़मेर. शहीदों की शहादत सदैव स्मरणीय रहेगी। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य एवं केन्द्र सरकार शहीद परिवारों को दी जाने वाली सुविधााओं के लिए सदैव तत्पर है। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने शुक्रवार को बाड़मेर के विभिन्न स्थानों पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए यह बात कही ।

शहीद सम्मान यात्रा में शामिल बाजौर के साथ सेना, सीमा सुरक्षा बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए।
राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष बाजौर ने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद सैनिकों को हमेशा याद किया जाएगा। शहीद परिवारों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान कर्नल जगदेवसिंह ने कहा कि 1999 से पहले शहीद हुए 1150 सैनिकों की मूर्तियां लगाने का जिम्मा राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति ने उठाया है।

खारिया में आयोजित समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल के कार्यवाहक कमांडेंट पारसमल जीनगर, रामसर उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हरदत्त शर्मा, विकास अधिकारी हनुवीरसिंह, तहसीलदार मोहनलाल समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के शहीद हनुमंतसिंह सोढ़ा को श्रद्वासुमन अर्पित किए।

इस दौरान कर्नल जगदेवसिंह ने कहा कि 1999 से पहले शहीद हुए 1150 सैनिकों की मूर्तियां लगाने का जिम्मा राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति ने उठाया है।

इस दौरान राज्य मंत्री बाजौर ने शहीद की वीरांगना देवकंवर को राज्य सरकार की ओर एक लाख का चैक वितरण किया। यात्रा ने हुडासर में शहीद सिपाही धर्माराम शौर्य चक्र की वीरांगना टीमू देवी, बिसारणिया में शहीद सिपाही मूलाराम की वीरांगना कमला देवी, खारिया गोगलिया में शहीद हैड कांस्टेबल हनुमंतसिंह सोढ़ा की वीरांगना देवकंवर, रेडाना में शहीद सिपाही दुर्जनसिंह की वीरांगना जड़ाव कंवर, बसरा में शहीद लांस नायक पहाड़सिंह के भाई चन्द्रसिंह, थूंबली में शहीद हवलदार नाथूसिंह की वीरांगना उछब कंवर एवं ढूढ़ा में सिपाही उगमसिंह की वीरांगना किरणकंवर को सम्मानित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.