Breaking News
recent

मानसून के खतरनाक मंसूबे, दो दिन में तीन मौत... कहीं जिदंगी तो कहीं उजड़े आशियाने

बूंदी. जिले में तीन दिन से जारी आंधी तुफान और मानसून लोगो के लिए तबाही लेकर आया। जिले के अलग अलग इलाकों में हुई घटनाओं में जहां दो मौत हो गई वहीं आंधी तुफान गरीबों के आशीयाने उजाड़ गया।

 

 

डाबी थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में शनिवार रात को 11 केवी लाइन का तार टूट कर एलटी लाइनों पर गिरने से घरों में फैले करंट से घर में सो रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया किया कि घर के बरामदे में कूलर की हवा में रामदेव गुर्जर (55) सो रहा था।

 

 

रात करीब बारह बजे के आसपास 11 केवी लाइन का तार टूट कर एलटी लाइनों पर जा गिरा, जिससे एलटी लाइन में 11 केवी लाइन का करंट दौड़ गया, लेकिन दौरान रामदेव का हाथ अचानक कूलर के छू गया जिससे वह जोर से चिल्लाया, तो पास ही सो रहा उसका पुत्र अम्बालाल (32) उसे छुड़ाने आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों ही झुलस गए।

 

 

बाद में परिजनों दोनों कोटा अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना लगने पर रविवार सुबह मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।


गांव में छाई शोक की लहर


रामपुरिया गांव में करंट से पिता-पुत्र की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर छोड़। जिसे ही पिता-पुत्र के शव गांव में आए तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल था।गमगीन माहौल के बीच पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक रामदेव के परिवार में तीन पुत्र व दो बेटियां व पत्नी व पोते व पोतिया का भरापूरा परिवार है। मृतक पुत्र अम्मालाल सबसे छोटा था। जिसके दो पुत्र है, जिसमें एक दो वर्षका तथा दूसरा छह माह का बालक है।

 

तीन दिन में दूसरा हादसा


विद्युत निगम द्वारा लाइनों की मरम्मत का कार्य नहीं करने से क्षेत्र में तार टूट कर गिरने से मौत का यह तीन दिन में दूसरा मामला है। इससे पहले में डाबी माल में भी विद्युत लाइन का तार टूटने से मोटरसाइकिल पर जा रही मुकेश बंजारा की भी मौत हो गई।


ग्रामीणों में निगम के खिलाफ जताया रोष


तालेड़ा प्रधान मोहनलाल गुर्जर सहित ग्रामीणों ने निगम के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना था कि बरड़ क्षेत्र में लम्बे समय से लाइनों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे यहां आए दिन हादसे हो रहे है। बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुईहै। आए दिन तार टूट गिर रहे है।
अन्य लोगों के घरों दौड़ा करंट 11 केवी लाइन के एलटी लाइन पर गिरने से अन्य घरों में भी करंट आया, लेकिन हादसा होने से बच गया। पांच-छह लोगों ने घरों में करंट आने की बात कही है।

 

नैनवां में आधी ने बिगाड़ी सूरत-


दोपहर बाद जिले के नेनवा इलाके में आंधी का दौर शुरू हुआ इसी के साथ बारीश शुरू हुई। नोताड़ा क्षेत्र के रघुनाथपुरा में घरों पर लगे चद्दर उड़ गए।


यहां मिली राहत-


रोटेदा कस्बे में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला। करीब डेढ़ घंटे तक आई बारिश ने उमस को धो डाला। वही सडक़ो पर पानी बह निकला।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.