Breaking News
recent

अभी ही है सोना खरीदने का सही समय, आैर कम होने जा रही है कीमतें

नर्इ दिल्ली। सोमवार से अब तक सोने की कीमतों में काफी बदलाव आ चुका है। कीमतों में भी भारी गिरावट आ चुकी है। एेसे में सोना खरीदने का यही समय है। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि जब सोने के भाव कम हों तभी इस धातू में निवेश करना बेहतर है। वैसे भी वैश्विक कारणों की वजह से सोने में आ रही गिरावट के कारण घरेलू स्तर भी सोने की कीमतों में असर पड़ रहा है। अगर एेसा ही जारी रहा तो अगले सप्ताह के कारोबारी दिनों में सोने के भावों में कमी देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि बीते सप्ताह में सोने में कितनी गिरावट देखने को मिली है।

इन कारोबारी दिनों में आर्इ गिरावट
सोने की कीमतों में पिछले सप्ताह इस साल की सबसे बड़ी गिरावट 28 मर्इ को देखने को मिली। पहले कारोबारी दिन ही सोने की कीमतों में 405 रुपए फर्क देखने को मिला था। जिससे सोने की कीमतों में काफी असर भी पड़ा था। उसके अगले दिन भी यह गिरावट जारी रही आैर आंकड़ा दो दिनों में 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 29 मर्इ को सोने की कीमतों में 105 रुपए की गिरावट देखने को मिली। जबकि 30 मर्इ में सोने की मार्केट ने दो दिनों के नुकसान की भरपार्इ की आैर साेने की कीमतों में 230 रुपए प्रति दस ग्राम का उछाल देखने को मिला। लेकिन पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। 31 मर्इ को जहां सोने की कीमतों में 90 रुपए की गिरावट देखी गर्इ थी, तो 1 जून को सोने के दाम 100 रुपए लुढ़के थे।

पिछले कुछ दिनों में गोल्ड की कीमतों में गिरावट

दिन कम हुर्इ सोने की कीमत (रुपए में)
1 जून 18 100
31 मर्इ 18 090
29 मर्इ 18 105
28 मर्इ 18 405

नोटः- 30 मर्इ को सोने के दाम में 230 रुपए प्रति दस ग्राम का उछाल देखने को मिला था।

470 रुपए कम हो चुके हैं दाम
अगर पूरे सप्ताह का हिसाब लगाया जाए तो सोने की कीमतों में भारी कटौती हो चुकी है। आंकड़ों पर बात करें तो सोने की कीमतों में सभी कारोबारी दिनों की कीमतों के हिसाब से सोने के दाम में 470 रुपए प्रति दस ग्राम कीमतें कम हो चुकी है। आपको बता दें सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने के दाम 31,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।

आैर कम हो सकते हैं दाम
जानकारों की मानें में सोने की कीमतों में आैर भी दाम कम हो सकते हैं। क्योंकि वैश्विक स्तर मंदी का दौर अगले सप्ताह भी जारी रह सकता है। जिसका असर घरेलू स्तर पर भी पड़ेगा। एक अनुमान के अनुसार गोल्ड की मौजूदा कीमतों में करीब 150 रुपए से ज्यादा की कटौती हो सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो आम लोगों के लिए गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका है। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिले इससे पहले मौके का फायदा उठाना चाहिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.