Breaking News
recent

यहां छोटी सी बात पर युवकों ने इस विद्युत कर्मचारी के साथ की मारपीट

नीमकाथाना. इस गर्मी में 45 डिग्री के पार तापमान में जनता एक तो वैसे ही परेशान हो रही है। दूसरी ओर विद्युत विभाग सुबह शाम कटौती कर कोढ़ में खाज वाला काम कर रहा है। लोगों की मांग है कि विभाग लाइट कटौती कम से कम करें। इसी समस्या को लेकर शनिवार को सुबह कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र मांडिया के साथ शाहपुरा रोड स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में आए कुछ युवकों ने ड्यूटी पर तैनात गौरधनपुरा निवासी रामस्वरूप जाट के साथ मारपीट कर डाली।

 


मारपीट होने की सूचना से अन्य साथी कर्मचारियों में विरोध की लहर दौड़ गई। मामले में पीडि़त ने उनके खिलाफ कोतवाली थाना में रिपोर्ट दी है। पीडि़त ने कोतवाली थाना में दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को सुबह करीब 10.15 बजे कांग्रेस उप प्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र मांडिया,उपसरपंच पति दिलीप यादव छग्गनलाल यादव,प्रकाश यादव सहित 10-15 युवक आए।

 

मांडिया की एक्सईएन रामसिंह से लाइट की सूचारू व्यवस्था व गर्मियों में कटौती नहीं करने की बात को लेकर वार्तालाप चल रही थी। इस दौरान एक्सईएन व उन लोगों के बीच गहमागहमी होने लगी तो पीडि़त रामस्वरूप जाट ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो युवकों ने जाट के साथ धक्का मुक्की कर मारपीट करने लग गए और नीचे गिरा दिया। झगड़ा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले विद्युत निगम सीकर की फ्लाईंग टीम ने सचिव मांडिया शिक्षा समिति द्वारा विद्युत चोरी करने के मामले में उनकी लाखों रुपयों की वीसीआर भर कर चले गए थे। इसी का गुस्सा लेकर मांडिया युवकों के साथ विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे थे।
-एक्सईएन से बात चल रही थी इसी दौरान साथ आए युवकों की कर्मचारी के साथ बहस हो गई थी। बिलकुल झूठी बात है कर्मचारी के साथ किसी ने मारपीट नहीं कि है केवल जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
महेंद्र मांडियां, उप प्रधान व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, नीमकाथाना

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.