नवकार महामंत्र के जाप
प्रतापगढ़ गोपालगंज स्थित वर्धमान स्थानक भवन में प्राणी मात्र की रक्षा संघ मैत्री और नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुक्रवार को श्री नवकार महामंत्र जाप श्रमण संघ के उप प्रवर्तक अक्षय ऋषि मसा व अमृत ऋषि मसा के सान्निध्य में किए गए।इसमें 357 सामूहिक सजोड़े एवं श्रावक-श्राविकाओं ने जाप किया।प्रवर्तक अक्षय ऋषि मसा ने संघ एकता पर बल दिया। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संथारा पर लगाई गई रोक जैन समाज की एकता से ही हट पाई है।यह जीत समाज की जीत है हम संगठित रहेंगे। इस अवसर पर 21 लकी ड्रा निकाले गए।जिन श्रावक-श्राविकाओं ने 31 व 35 से अधिक लकी ड्रा कूपन काटे थे, उनका संघ की ओर से सम्मान पत्र भेंट कर बहुमान किया गया। अक्षय ऋषि मसा द्वारा आचार्य आनंद ऋषि मसा की जीवनी पर लिखित पुस्तक का विमोचन संघपति धर्मचंद डाबड़ा, मानमल लसौड, कांतिलाल डोसी, सुधीर हडपावत संघ के वरिष्ठ श्रावकों द्वारा विमोचन किया गया।सभा का संचालन अंबालाल चंडालिया ने किया।आभार यशवंत भटेवरा ने व्यक्त किया।प्रभावना सागरमल, छगनलाल डोसी परिवार एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से वितरित की गई।
=============================================





No comments:
Post a Comment