दौसा.
विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर उत्साह दिखाया।
इस दौरान रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए भरत शर्मा को सम्मानित किया गया।
पीएमओ डॉ.बीके बजाज ने रक्तदाताओ का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. ललित वधावन ने बताया कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ होता है। ऐसे में प्रत्येक तीन माह बाद रक्तदान किया जा सकता है। रक् तदान पुण्य का कार्य है। इससे दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ जिलाध्यक्ष डॉ.दीपक शर्मा, डॉ.केसी शर्मा, डॉ. अक्षय शर्मा, राकेशकुमार जांगिड़, नमोनारायण मीना, बनवारीलाल शर्मा आदि मौजूद थे।
योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा
लालसोट. आगामी 21 जून को योग दिवस की तैयारियों को लेकर विभागों के अधिकारियों व संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में हुई। इसमें योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां दी गई। योग दिवस के लिए प्रचार प्रसार के लिए अशोक शर्मा राउमावि में निंबध प्रतियोगिता के आयोजन करने का निर्णय भी किया गया। बैठक में नोडल अधिकारी सुधाकर शर्मा, मस्तराम महंत,विकास अधिकारी हरकेश मीना, ब्लाक शिक्षा अधिकारी रामकिशोर मीना, मोहनलाल तोतला एवं मोहन सौखियां मौजूद थे।(नि.प्र.)
विष्णु महायज्ञ कल से
लालसोट. शहर के महाकाली मंदिर के पास स्थित रामकृष्ण सत्संग हॉल पर 21 कुंडीय विष्णु महायज्ञ, रामकथा, श्रीराम दरबार, श्रीराधा कृष्ण व गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा समारोह 16 जून से शुरू होगा। 25 जून तक जारी रहने वाले इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष विष्णु उपाध्याय ने बताया कि आयोजन की शुरुआत पर 16 जून को मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन 21 कुंडों पर हवन यज्ञ का आयोजन होगा। इसके अलावा संत दिव्य मोरारी बापू रामकथा प्रवचन देंगे और प्रतिदिन रासलीला का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 23 जून को रामकृष्ण सत्संग हाल में रामदरबार, राधा कृष्ण व गायत्री माता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, 24 जून को हवन यज्ञ की पूर्णाहुति व 25 जून को भंडारे का आयोजन होगा।(नि.प्र.)





No comments:
Post a Comment