भवानीमंडी. रेलवे स्टेशन तिराहा से पचपहाड़ तक बन रहे सीसी रोड से अतिक्रमण हटाने को लेकर स्टेशन तिराहा स्थित व्यापारियों ने शनिवार को विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदार ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
मौके पर पहुंचे पीडब्लूडी सहायक अभियंता उदयचन्द्रभान ने व्यापारियों को कहा कि पूर्व में उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में अतिक्रमण हटाने को लेकर समिति बनी है। अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए थे, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि स्टेशन तिराहा पर सभी दुकानों के नीचे बेसमेंट हैं, अगर दीवार से सट कर खुदाई की तो बेसमेंट को खतरा होगा और दुकानों के गिरने की संभावना रहेगी। इस पर सहायक अभियंता ने बताया कि मौके पर बेसमेंट की स्थिति देख कर ही खुदाई की जाएगी एवं जो निशान पूर्व में लगाए थे, वहीं से अतिक्रमण हटाया जाएगा। किसी भी दुकानदार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं दुकानदारों ने सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चलने का आरोप लगाया एवं कहा कि बारिश के दिनों में निर्माण कार्य बंद हो जाएगा तो परेशानी दुकानदारों को ही भुगतनी पड़ेगी।
अस्तपाल के सामने आधी सड़क
सीएचसी के सामने आधी पट्टी पर ठेकेदार ने सीसी निर्माण किया। शेष आधी सड़क गिट्टी बिछा कर छोड़ दी। पूर्व में करीब एक माह पूर्व सीसी गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे अधीक्षण अभियंता को भी अस्पताल के सामने सड़क का काम प्राथमिकता से करने के लिए लोगों ने कहा था। इस पर अधीक्षण अभियंता ने अस्पताल के सामने रात को भी काम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हो सका।
जुलाई तक पूरा
होने की संभावना
हालांकि सार्वजनिक निर्माण विभाग इस पूरे मार्ग का निर्माण कार्य जुलाई माह में पूरा हो जाने की संभावना जता रहा है, लेकिन हालात देखकर यह संभव नहीं लग रहा। पूरे मार्ग पर एक साइड सीसी का काम शेष है। इसके बाद दोनों साइड़ों में इंटरलॉकिंग होगी और नाली निर्माण पूरा होगा।
& अस्पताल के सामने शनिवार से ही काम शुुरु करा दिया है। 108 एम्बूलेंस के अस्पताल पहुंचने के लिए रास्ता बना दिया जाएगा। वहीं स्टेशन तिराहा पर अतिक्रमण पूर्व में चिह्नित किए लाल निशान से हटाया जाएगा। जुलाई तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। थोड़ा बचेगा, वो बाद में होता रहेगा।
उदय चन्द्रभान, सहायक अभियंता पीडब्लूडी भवानीमंडी





No comments:
Post a Comment