Breaking News
recent

भारत के अलावा यूरोप आैर ब्रिटेन में बजेगा 'बाबा' का डंका, करने जा रहे हैं ये काम

नर्इ दिल्ली। पतंजलि सिर्फ देश केे अलग-अलग शहरों में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजाने में जुटी हुर्इ है। अब पतंजलि ने यूरोप को अपना दूसरा निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार ब्रिटेन और यूरोप में पतंजलि प्रोडेक्‍शन यूनिट शुरू करने की तैयारी में है। बाबा रामदेव के अनुसार यूरोप आैर ब्रिटेन के बाजारों में पहले से ही उनकी कंपनी के लगभग 140 प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं। बाबा रामदेव के अनुसार उनको यहां पर उत्‍पादन इकाई लगाने के लिए कई बार आॅफर मिले हैं। रामदेव के अनुसार इस इलाके में पतंजलि के उत्‍पादों की मांग से बढ़ रही है। इसी कारण वो जल्‍द ही यूरोप आैर ब्रिटेन में प्रोडक्शन यूनिट्स लगाने का फैसला करेंगे। यह फैसला स्‍थानीय नियमों और कानूनों के अनुसार लिया जाएगा।

लंदन तुसाद में लगेगा बाबा का पुतला
लंदन स्थित मैडम तुसाद म्‍युजियम में बाबा रामदेव का मोम का पुतला जल्‍द लगाया जाएगा। उनके लंदन टूर के दौरान नेशनल इंडियन स्‍टूडेंट एंड एल्‍यूमिनी यूनियम यूके (NISAU-UK) की आेर से उनका सम्‍मान भी होगा। इससे पहले यह प्रतिष्ठित संस्‍था श्रीश्री रवि शंकर, शबाना आजमी, जावेद अख्‍तर और पूर्व चुनाव आयुक्‍त डा. एसवाई कुरैशी को यह सम्‍मान दे चुकी है।

कर्इ शहरों का करेंगे दौरा
21 जून को विश्व योग दिवस के चलते बाबा रामदेव ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे हैं। उन्‍होंने लंदन सहित कॉवेन्ट्री और ग्लास्गो में भी योग के शिविर लगाए, जिनमें बहुत से लोगों ने हिस्‍सा लिया। बाबा ने इस दौरान कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की दुनिया को सबसे बड़ी भेंट है। उनके अनुसार अच्‍छा स्‍वस्‍थ सभी का मूलभूत अधिकार है और यह फ्री में प्राप्‍त होने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि योग करना काफी आसान है और इसके माध्‍यम से स्‍वस्‍थ रहा जा सकता है।

2014 से शुरू हुआ था विश्व योग दिवस
दिसंबर 2014 में यूनाइटेड नेशन ने इंटरनेशनल डे ऑफ योग का प्रस्‍ताव पास किया था। तभी से यह हर साल 21 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन दुनियाभर में योग को लेकर कार्यक्रम होते हैं। पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री समेत देश के करोड़ों लोगों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर योग दिवस को सफल बनाने का प्रयास किया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.