कॉलोनी में कुछ लोगों पर अनैतिक व्यापार का लगाया आरोप
प्रतापगढ़. शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गत दिनो हुई चोरी के वारदातों और यहां कई मकानों में चल रहे अनैतिक कारोबार को लेकर गुस्साएं लोगों ने शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव को ज्ञापन सौंपा। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी में समाजकंटकों का जमावड़ा रहता है।
वृद्धा पर हमले के आरोप में बहू गिरफ्तार, प्रेमी के साथ मिलकर बनाई थी योजना
आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कॉलोनी में अनैतिक व्यापार का भी आरोप लगाया गया।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी में 31 मई रात को भी चोरों ने एक घर में हजारों रुपए की लागत से बने जेवरातों पर अपना हाथ साफ किया था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना में दी गई थी। लेकिन अभी तक प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं कॉलोनी में आए दिन चोरी की वारदातें आम बात हो चुकी है।
चोरी के नहीं हो रहे खुलासे
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि एक माह में लगातार कई चोरियां हो चुकी हैं। 31 मई रात को कमलसिंह सिसोदिया के घर चोरी, इससे पूर्व कॉलोनी के निवासी राजवीरसिंह, प्रभुलाल, दिनेश डामोर व अन्य जगह हुई चोरियों के खुलासे आज तक पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस की ओर से इन पर कार्रवाईनहीं होने के कारण रोष है। वहीं कॉलानी की जनता में काफी भय एवं रोष व्याप्त है। चोरियों पर समय रहते अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा।
12वीं कला परीक्षा परिणाम में प्रदेश में प्रतापगढ़ 31वें नम्बर पर
नहीं होती रात में चौकसी
कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रात को पुलिस की ओर से गश्त नहीं की जाती है। जिसके कारण कॉलोनी में कई घरों पर चोर अपने हाथ साफ कर रहे हैं। कॉलोनी में रात्रि गश्त एवं चौकी स्थापित करने की मांग की है।
अनैतिक व्यापार पर हो कार्रवाई
लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में कई जगह अनैतिक व्यापार चलता है। जिसकी जानकारी पुलिस को भी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लोगों ने कहा कि जल्द से कॉलोनी में चल रहे अनैतिक व्यापार पर कार्रवाई की जाए।





No comments:
Post a Comment