Breaking News
recent

बेटी की शादी तुड़वाने की धमकी देकर पत्रकार मांग रहा था एक लाख

बुरहानपुर. एक पत्रकार और उसके दो साथियों द्वारा लड़की की शादी तुड़वाने की धमकी देकर उसके पिता को ब्लैक मेलिंग करने का मामला सामने आया है। पहले तो ६५ हजार की डिमांड करने पर पीडि़त पिता ने रुपए दे भी दिए, लेकिन जब १ लाख रुपए की डिमांड और की तो पिता एसपी की शरण में पहुंच गए। जहां ताबड़तोड़ एसपी ने निर्देश देकर कार्रवाई के आदेश दिए। जहां आरोपी पत्रकार और उसके दो साथियों पर धारा ३८४-५०६ किसी को भयभीत कर रुपए वसूलने का केस दर्ज किया है।
कोतवाली थाना टीआई अजीत तिवारी ने बताया कि एक पीडि़त पिता की शिकायत पर बहादरपुर निवासी प्रवीण पिता बाबूलाल वाने, बिरोदा निवासी खेमचंद पिता रामृष्ण पाटिल और कन्हैयालाल पिता विनोद पाटिल निवासी बिरोदा के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। दोनों को बहादरपुर रोड से गिरफ्तार किया गया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया, खेमराज की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
यह है पूरा मामला
डेढ़ माह पहले दरअसल एक युवती की सगाई होने के बाद वह अपने दोस्त को यह संदेश देना चाहती थी कि वह अब उससे नहीं मिलेगी। इसके लिए उसने खेमराज का मोबाइल लेकर यह बात कर ली। खेमराज के मोबाइल में यह सारी बात रिकॉर्ड हो गई। उसने यह रिकॉर्ड अपने दोस्त कन्हैया को बताई। कन्हैया ने यह रिकॉर्डिंग पत्रकार प्रवीण वाने को बताई। वाने ने लड़की के पिता को यह रिकॉर्डिंग सुनाई और ब्लैक मेलिंग करना शुरू कर दिया। बेटी की शादी न टूटे इस चिंता में आए पिता ने पत्रकार वाने को 65 हजार रुपए दे भी दिए। लेकिन एक माह बाद फिर वाने की लालच बढ़ी और उसने एक लाख रुपए की डिमांड की। कहा कि रुपए नहीं दिए तो तेरी बेटी की शादी तुड़वा दूंगा। पीडि़त पिता की यह रुपए देने की स्थिति नहीं थी, उसने एसपी पंकज श्रीवास्तव के पास इसकी शिकायत की। जहां तीनों पर कार्रवाई की गई।
कई लोग थे पीडि़त
टीआई अजीत तिवारी ने बताया कि इस मामले के बाद दो लोग थाने आए, जिन्होंने कहा कि वाने ने उनसे बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर भी रुपए लिए थे, जो अब तक नहीं दिए। वाने की अब जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.