जालोर. जालोर में एक एसी की दुकान से खरीद के दो माह बाद ही खराब होने के बाद सेवा दोष मानते हुए उपभोक्ता मंच ने एसी बनाने वाली कंपनी को उपभोक्ता को एसी को ठीक करवाने या 30 हजार रुपए अदा करने के आदेश दिए। मामले में राजेंद्रनगर निवासी नारायणलाल पुत्र पुखराज माली ने परिवाद ने सैयद इलेक्ट्रोनिक प्रो. सादिक तिलक द्वार के अंदर तथा प्रबंधक वीडियोकॉन कारपरेट ऑफिस गारगौन (हरियाणा) के खिलाफ परिवाद पेश कर बताया था कि उसने 26 अपे्रल 2017 को एक वीडियोकॉन का एसी की खरीद 30 हजार रुपए में खरीद की थी। लेकिन दो माह बाद ही वह खराब हो गया।इस मामले में सैयद इलेक्ट्रोनिक प्रोपराइट को अवगत करवाने पर उसने मैकेनिक भेजा, लेकिन एसी की मरम्मत नहीं हो पाई। इस मामले में उसने वीडियोकॉन हेल्पलाइन मेमं भी शिकायत दर्ज करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।परिवाद पेश होने के बाद उपभोक्ता मंच परिवादी पक्ष की ओर से पेश किए बिल के आधार पर अप्रार्थी संख्या दो को दोषी मानते हुए फैसला दिया। जिसमें कंपनी को एसी को ठीक करवाने या एसी की कीमत रुपए 30 हजार रुपए लौटाने, 5 हजार रुपए मानसिक, आर्थिक व शारीरिक क्षति और 5 हजार रुपए परिवाद खर्च के लिए अदा करने के आदेश दिए। आदेश की पालना एक माह के भीतर नहीं होने पर प्रार्थी को उक्त आदेशित राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज परिवाद प्रस्तुत करने की तिथि 21 मार्च 2018 से तारीख अदायगी तक प्राप्त करने के आदेश दिए।
वन विभाग के निर्माण कार्य में पहाड़ी के पत्थर
जसवंतपुरा. लोहियाणा की पहाडिय़ों में पत्थरों का अवैध खनन हो रहा है।सरकारी कार्यों तक में इनका उपयोग हो रहा है और निर्माण कार्य में अवैध खनन कर बजरी का उपयोग हो रहा है। वन विभाग कही ओर से बन रहे एनिकेट में ठेकेदार के द्वारा खुले आम वन विभाग के पत्थर व बजरी का उपयोग किया जा रहा है। इस मामले में वन विभाग आंखें मूंदे बैठा है। ठेकेदार की ओर से वन विभाग की बजरी व पत्थरों का उपयोग कर सरकार को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से बजरी पर रोक के बावजुद भी ठेकेदार की ओर से खुलेआम वन विभाग में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
बढ़ता अवैध खनन
जसंवतपुरा सहित आस पास में डोरडा, राजीकावास, पूरण, पंसेरी समेत कई गांवों में इन दिनों पहाड़ों से पत्थरों का खनन कर खुलेआम
बेचा जा रहा है, जिसको लेकर पूर्व में कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन वन विभाग की मिलीभगत से इन अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही।
इनका कहना है...
&लोकल कनेक्शन व जल संरक्षण व्यवस्थाओं के लिए वन विभाग के विकास कार्य के लिये पत्थर व बजरी का उपयोग वन विभाग की संपदा में से कर सकते हैं।
-लक्ष्मण सुंदेशा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, जसवंतपुरा
पीडि़त महिला का करवाया उपचार
आहोर. रामा के मीणों का वास सार्वजनिक सभा भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर की ओर से आयोजित शिविर में मानसिक रूप से पीडि़त महिला शोभादेवी मीणा के परिजनों की ओर से नि:शुल्क इलाज करवाने का प्रार्थना-पत्र पेश किया।
प्रार्थना पत्र में बताया कि महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर है। जिसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति मजदूरी के कार्य करते है एवं इलाज करवाने में सक्षम नहीं है। इस पर पैरालिगल वॉलिन्टियर देवाराम नीलकंठ एवं पुष्पा कुमारी ने मानसिक रूप से पीडि़त महिला का जालोर के सामान्य चिकित्सालय में ले जाकर चिकि त्सक से जांच करवाकर दवाईयां दिलाई गई। वहीं परिजनों को पीडि़ता के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने की बात कही।





No comments:
Post a Comment