दौसा. जिलेभर में आए तेज अंधड़ से कहीं पर पक्के मकान ढह गए तो कहीं पर बिजली खम्भे व ट्रांसफॉर्मर गिर गए। मौसम खुशनुमा होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। जिला मुख्यालय से लेकर नांगलराजावतान तक अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। जिला मुख्यालय के आगरा- बीकानेर राराष्ट्रीय राजमार्ग पर पक्का मकान धराशाही हो गया। गुप्तेश्वर रोड पर बिजली का खम्भा गिर गया।
वहीं जिला मुख्यालय पर करीब पौन घंटे बिजली गुल रही। जोशी की कोठी पर एक करीब चार-पांच कच्चे व पक्के मकान गिर गए। टिन टप्पर उड़ गए। बिजली के खम्भे गिर गए। वहीं बड़ागांव निवासी बनवारीलाल मीना ने बताया कि अंधड़ से टिन उड़ कर बिजली के खम्भे में अटक गई। बांदीकुई$ ञ्च पत्रिका. शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न तेज अंधड़ के साथ बारिश आने से मौसम खुशनुमा हो गया। अंधड़ से बाजार में दुकानों के आगे लगे होर्डिंग तो कई जगह तो टीन शैड तक उड़ गए।
करीब आधा घण्टे तक रुक-रुक कर बारिश होने से गली-मोहल्लों में पानी भराव हो गया। पुलिस थाना परिसर में अंधड़ से पेड़ गिर जाने पर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। शहर में कई जगह तार टूट गए।
लालसोट. उपखण्ड क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तेज अंधड़ से हुए नुकसान की तस्वीर दूसरे दिन शुक्रवार को और स्पष्ट सामने आई। सुंदरपुर, बिलौणा कलां, बगड़ी, कल्याणपुरा, कांकरिया, खटवा, लालपुरा, नांगल अभयपुरा, बिहारीपुरा, गोल्या, महरिया गांवों में दर्जनों छप्परपोश अंधड़ में उड़ गए।कई परिवारों को खुले आसमान में ही रात गुजारनी पड़ी। कई पेड़ व बिजली के खम्भे भी धराशायी हो गए। इसके चलते गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
कल्याणपुरा गांव में रुमाली देवी का पाटोरपोश ध्वस्त हो गया। हल्का पटवारी, सचिव ने नुकसान का जायजा लिया। कांकरिया सरपंच परसादीदेवी व नंदलाल मीना ने पीडि़त परिवार को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। माधोपुर रोड पर बसी सेडूलाई कालोनी के पास भी खम्भे टूटने से अंधेरा छाया रहा। (नि.प्र.)
सैंथल. कस्बे में शुक्रवार शाम अंधड़ व बरसात से एक पक्का मकान व दो कच्चे घर ढह गए। वहीं दो लोग भी घायल हो गए। सुरेश महावर की पत्नी अपने चार बच्चों को लेकर बैठी थी। अचानक अंधड़ से मकान की दीवार ढह गई। इससे शकुन्तला पत्नी सुरेश व बच्चे सोनू, वीरेन्द्र, लक्ष्मी, अनामिका मलबे में दब गई। लोगों ने उन्हें निकालकर सैंथल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शम्भू बंजारा का कच्चा घर ढहने से उसकी पत्नी घायल हो गई। कैलाश के टिनशैड उड़ गए।
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों में शुक्रवार दोपहर बाद तेज अंधड़ के बाद हल्की बारिश हुई।
भंडाना. तेज अंधड़ के साथ झमाझम बरसात हुई। कई जगह बिजली के तार टूट गए। अंधड़ से पेड़ गिर गए व टिन-टप्पर उड़ गए। रामप्रसाद पंचोली के बाड़े व रामसिंह गुर्जर के ढाबे की चादर उड़ गई तथा हजारों का नुकसान हो गया। कृषक भौंरीलाल पटेल का कहना है कि मानसून से पहले बारिश होना अच्छा है। बारिश से रास्तों में पानी भर गया। मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं दौसा के समीप एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान का हिस्सा ढह गया।
मानपुर. क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों के चहरे पर खुशी देखने को मिली।
सिकंदरा. सिकंदरा सहित आसपास के क्षेत्र शुक्रवार शाम अंधड़ में करीब एक दर्जन लोगों के घरों की टिनशैड उड़ गई। अंधड़ के बाद बूंदाबांदी से मौसम ठण्डा हो गया। गढ़ गांव में रेवड़मल बैरवा तथा भगवान सहाय गुर्जर, मोहचिंगपुरा में लटूरमल सैनी, रंगलाल सैनी की टिनशैड उड़ गई। अंधड़ में ढही दीवार के नीचे आने से एक बछड़ी की मौत हो गई। कईपेड़ भी धराशायी हो गए।





No comments:
Post a Comment