Breaking News
recent

दस सालों से था फरार, ऐसे आया पकड़ में ये शख्स

सीकर. दादिया थाना इलाके में करीब 12 वर्ष पहले दुर्घटना कारित कर फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपित चालक को गुरुवार को पुलिस ने सिंघाना से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपित चालक दुर्घटना के दो वर्ष बाद ही फरार हो गया था। जिसके कारण उसे स्थाई वारंटी भी घोषित किया गया था। थानाप्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि झुंझुनूं के सिंघाना स्थित मुरादपुरा निवासी कृष्ण कुमार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। कृष्ण ने वर्ष 2006 में सडक़ दुर्घटना कारित की थी। हादसे के दो वर्ष बाद ही वह लगातार फरार रहा। गुरुवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

43 किलो प्लास्टिक की थैलिया जब्त
दांतारामगढ़ . दांतारामगढ़ में शुक्रवार को 43 किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त कर दुकानदारों से सात हजार एक सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। दो टीमों ने शुक्रवार को दांता व रामगढ़ कस्बे में एक साथ कार्रवाई की। दांता कस्बे में 25 किलो प्लास्टिक की थैलिया जब्त कर 4600 रुपए जुर्माना वसूला। रामगढ़ कस्बे में 18 किलो थैलिया जब्त कर 2500 रुपए जुर्माना वसूला। तहसीलदार रेखा यादव ने बताया कि अब कोई दुकानदार प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

 

खाटू में 25 किलो पॉलीथिन जब्त
खाटूश्यामजी. नगरपालिका ईओ देवीलाल बोचल्या व पटवारी रामपाल सिंह महला ने पांच दुकानों से 25 किलो पॉलीथिन थैलियां जब्त कर दुकानदारों पर पांच हजार का जुर्माना लगाया।

 

रानोली थाने में प्रवेश द्वार का लोकर्पण
पलसाना. रानोली थाने में गुरुवार रात को भामाशाहों के सहयोग से निर्मित तौरण द्वार का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक राठौड़ विनित कुमार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपालसिंह, सीओ ग्रामीण अयूब खान, नायब तहसीलदार अरविन्द सिंह कविया, निवर्तमान थानाधिकारी अरविन्दसिंह शेखावत, थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा सहित कई लोग मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस आमजन के सहयोग से ही अपराध में कमी ला सकती है। इस दौरान भामाशाह का सहयोग लेकर प्रवेश द्वार निर्माण पर निवर्तमान थानाधिकारी अरविन्दसिंह की प्रशंसा की गई। वहीं अतिथियों ने भामाशाहों का सम्मान किया।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.