Breaking News
recent

सहमति से निपटाया सौ साल पुराना विवाद

- गाडोलिया लुहारों को वितरित किए पट्टे

गुड़ामालानी . ग्राम पंचायत बेरी गांव में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। तहसीलदार बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि शिविर में राजस्व ग्राम रामजी का गोल में सात परिवारों के भाइयों का 100 साल पुराना बंटवारे का विवाद आपसी सहमति से निपटाया गया।

खातेदार मोडाराम वल्द लिखमाराम ने राजस्व ग्राम रामजी का गोल में उनकी भूमि का विवाद न्यायालय सहायक कलक्टर गुड़ामालानी से आपसी सहमति से वापस उठा राजीनामे से बंटवारा प्रस्ताव के लिए आवेदन किया। इसके बाद तहसीलदार ने विभाजन प्रस्ताव स्वीकृत कर बंटवारा करवाया।


इसके अलावा शिविर में 165 नामांतरकरण, 90 खाता दुरुस्ती, 30 सामाजिक पेंशन की जांच, 65 राजस्व रिकॉर्ड की नकलें और 10 बंटवारे मौके पर तैयार किए। एसडीएम खुशाल यादव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।

इसके अलावा 5 गाडोलिया लुहार परिवारों को आबादी के पट्टे वितरित किए। सभी 15 विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी, सरपंच ग्राम पंचायत बेरी गांव कमला विश्नोई सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

खातेदार मोडाराम वल्द लिखमाराम ने राजस्व ग्राम रामजी का गोल में उनकी भूमि का विवाद न्यायालय सहायक कलक्टर गुड़ामालानी से आपसी सहमति से वापस उठा राजीनामे से बंटवारा प्रस्ताव के लिए आवेदन किया। इसके बाद तहसीलदार ने विभाजन प्रस्ताव स्वीकृत कर बंटवारा करवाया।

इसके अलावा शिविर में 165 नामांतरकरण, 90 खाता दुरुस्ती, 30 सामाजिक पेंशन की जांच, 65 राजस्व रिकॉर्ड की नकलें और 10 बंटवारे मौके पर तैयार किए। एसडीएम खुशाल यादव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।

कोटड़ा में लगी अदालत
शिव . ग्राम पंचायत कोटड़ा में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें उपखंड अधिकारी चंद्रभानसिंह भाटी, विकास अधिकारी सीएस कामठे, तहसीलदार शैतानसिंह सहित अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। यहंा भूमि नामांतकरण के 83, खाता दुरुस्तीकरण के 59, खाता विभाजन के 4, सीमाज्ञान के 8, राजस्व नक्शा नकल के 163 तथा 264 विविध प्रार्थना पत्र व अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही कई आवासीय पट्टे दिए गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.