Breaking News
recent

इन खौफनाक हादसों में लीन हुई तीन जिन्दगी


चूरू. जिले में रविवार को तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो की टे्रने की चपेट में आने से तो एक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। कोतवाली थानान्तर्गत रेलवे आरओबी से कुछ ही दूरी पर एक 25 वर्षीय युवक ने शनिवार देर रात ट्रेन से कटकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। कोतवाली एसआईरामनिवास ने बताया कि रतननगर वार्ड एक निवासी छगनलाल सैनी ने रिपोर्टदी कि उसका छोटा भाई गोपाल सैनी (25) ने शनिवार रात घर से बाइक लेकर आया था। रात्रि किसी समय गोपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस से रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

 


रतनगढ़. गांव मालपुरा-घुमांदा के बीच शनिवार रात किसी समय ट्रेन से कटने से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव मालपुरा निवासी दूदाराम मेघवाल (40) की रतनगढ़-चूरू रेल मार्ग पर शनिवार रात को किसी समय ट्रेन की चपेट में आकर कटने से मौत हो गई। मृतक के ताऊ के बेटे भाई राजकुमार मेघवाल को रविवार सुबह नौ बजे उसे किसी ने बताया कि मालपुरा-घुमांदा के कच्चे रास्ते पर कोई व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से कटा पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो वह दूदाराम था।मौके पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने शव को रतनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजकुमार की रिपोर्टपर दर्ज मामले की जांच एएसआई भगवानाराम करेंगे।

 

टैम्पो की टक्कर से एक की मौत
चूरू. चूरू-जयपुर मार्ग पर नर्बदा देवी सोनी बस स्टैंड के पास रविवार सुबह अज्ञात टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक वार्ड32 निवासी गोविंद प्रजापत ने रिपोर्टदी कि रविवार सुबह गोगटिया बागवतान निवासी नाना किशनराम प्रजापत के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी नर्बदा देवी बस स्टैंड के पास पीछे से आए अज्ञात ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी। इससे नाना किशनराम व खुद को चोट लगी। घायल हालत में दोनों को ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान किशनराम प्रतापत की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.