बूंदी. लहसन तुलाई में अवैध वसूली बन्द करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकताओं में मंगलवार को उबाल आ गया। भाजपा नेता गौरव शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गुरु नानक कॉलोनी स्थित उप पंजीयक कार्यालय पर वाहन रैली के रूप में पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने तुलाई केंद्र प्रभारी घनश्याम बजाज व मोहनलाल नामक निरीक्षक के खिलाफ किसान द्वारिका मीणा, लाडपुर के द्वारा शिकायत दी। कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या व आक्रोश देखते हुए अधिकारी अपने ऑफिस से बाहर निकल कर कार्यकर्ताओं से मिले।
प्रदर्शन के दौरान गौरव शर्मा ने व अन्य प्रदर्शनकारियों ने तुलाई के दौरान कर्मचारियों के द्वारा सही माल के लिए भी अवैध चौथ वसूली करने व पैसे लेकर घटिया माल पास करने का आरोप लगाया। इसके अलावा काफी संख्या में टोकन धारियों के अभी तक नम्बर नहीं आने की व माल तुलाई की अवधि बढ़ाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार किसान हित में अच्छे कदम उठा रही है किसानों के लोन माफ किए जा रहे हैं, समर्थन मूल्य पर फसलों की तुलाई के आदेश दिए गए हैं किंतु निचले स्तर के कर्मचारियों की भ्रष्ट आचरण के कारण किसानों को पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। आधे घंटे तक उपपंजीयक के घेराव के बाद संतुष्ट ना होने पर सभी प्रदर्शनकारी वाहन रेली ग्रुप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।
इस दौरान सरस्वती का खेडा, लाडपुर, सिलोर,सांकरदा, रजवास,बरुन्धन,अल्कोदिया, सहित अन्य गांवो से आये किसान भी साथ थे, सब ने एडीएम नरेश मालव को अपनी मांगे रखी। साहब ने तुरंत सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरव शर्मा ने कहा, कि अवधि बढ़ाने के लिए शीघ्र राज्य सरकार से बात करेंगे।
इस दौरान किसान नेता बद्रीलाल जाट, शिवकरण मीणा, अभिषेक वधवा, रामराज जाट, मोहन बिड़ला,धनराज सुमन,जगदीश गुर्जर,पप्पू सैनी,अनिल तम्बोली,शुभम सुमन,मोनू जांगिड़, अभिषेक यादव, जितेन्द्र कुमावत, कवीश गौतम,सतवीर सिंह, दशरथ कुशवाह,अजय गौतम,विष्णु नायक,दीनदयाल मेघवाल, महेंद्र तम्बोली,अजय देवगन,रूपेश शर्मा,मंथन पंचोली,विशाल चौधरी ,हेमराज मीणा, निखिल बेरवा,भगवान सिंह,ललित यादव,आदि शामिल थे।





No comments:
Post a Comment