चित्तौडग़ढ़. जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो जनों की मौत हो गई। जिले के बड़ीसदड़ी में छोटीसादड़ी मार्ग पर चैनपुरिया की सीमा पर एक दुघर्टनाग्रस्त ट्रक को लेकर जा रही क्रेन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर में सवार १० वर्षीय बालिका की मौत हो गई व तीन अन्य लोग घायल हो गए। दुघर्टना से आक्रोशित लोगों ने बड़ीसादड़ी-छोटीसादड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया व क्रेन व ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश राजोरा, सीआई चन्द्रशेखर किलानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। लेकिन लोग नहीं माने, इस पर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया। पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब ४ बजे गोमाणा जिला प्रतापगढ़ के मोगिया समाज के लोग किसी कार्यक्रम के बाद ट्रैक्टर में सवार होकर घर लौट रहे थे। पीछे से चैनपुरिया गांव की सरहद पर क्रेन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर में सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे।
बालिका प्रियंका पुत्री लाला मोगिय नलवाई गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना में गोमाणा निवासी कमलेश मोगिया व नारायण मोगिया व सरोड़ निवासी पूरणमल मोगिया को भी चोटें आई। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की कतार
लग गई।
मौताणे की मांग पर अड़े परिजन
हादसे में 10 वर्षीय बालिका की मौत से उपजे आक्रोश को रोकने के लिए पुलिस को तीन घण्टे तक मशक्कत करनी पड़ी। रात 8 बजे जाम हटाने पर राजी हुए। मोगिया समाज के लोग क्रेन मालिक को मौके पर बुलाने व मौताणे की मांग पर अड़ गए व शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। सूचना मिलने पर उपखण्ड अधिकारी जितेंद्र पांडे, तहसीलदार गोपाल बंजारा थाने पर पहुंचे और क्रेन मालिक
को बुलाया।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
सुखवाड़ा. चित्तौडग़ढ़-उदयपुर फोरलेन पर रविवार दोपहर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, इससे एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मानियास थाना राशमी निवासी मोहनलाल बावरी और ग्यारसीबाई (40) चार वर्ष की बालिका को साथ लेकर बाइक पर पीपलवास से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे होड़ा चौराहा स्थित बस स्टैंड पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। पीछे बैठी ग्यारसीबाई व उछल कर ट्रक के नीचे आ गई। मौक पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। तीनों को एम्बुलेंस से चित्तौडग़ढ़चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान ग्यारसीबाई की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया।





No comments:
Post a Comment