हिण्डौनसिटी. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक डे पर राजस्थान शूटिंग वॉलीबॉल संघ की जिला शाखा की ओर से शनिवार को सूरौठ कस्बे के खैल मैदान पर शूटिंग बॉल प्रतियोगिता हुई। सूरौठ व धुरसी गांव की टीमों के बीच हुए मैत्री मैच में सूरौठ की टीम ने जीत हासिल की।
इसमें मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त संभागीय निदेशक डॉ. घनश्याम शर्मा कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के साथ खेलों की अपना अलग महत्व है। शारीरिक रूप से दुरूस्त रहने के लिए नियमित खेलना जरूरी है। युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से अच्छा कैरियर बना सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सचिव विश्राम मीणा ने कहा कि ओलम्पिक डे सर्वप्रथम 23 जून 1948 में मनाया गया था, लेकिन ओलम्पिक खेलों की शुरुआत 23 जून 1894 को पेरिस के सोरबान में हुई। इसका मुख्य उद्द्ेश्य प्रत्येक आयुवर्ग के खिलाडिय़ों की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भागीदारी सुनिश्चत करना था।
मैच रैफरी नरेन्द्र बाबा ने बताया कि सूरौठ व धुरसी गांव की टीमों के बीच हुए मैत्री मैच में सूरौठ की टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद अतिथियों ने खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जाकिर हुसैन, गजेन्द्र मीणा, गोविन्द, सम्पतराम, भूपाल, गोपाल आदि मौजूद थे।
दो दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग
हिण्डौनसिटी. फुलवाड़ा की ढाणी निसूरियानकापुरा से लापता युवक का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। इस संबंध में युवक के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निसूरियानकापुरा निवासी इंदर जाटव ने बताया कि उसका पुत्र नवल जाटव (22) गत 21 जून को सुबह स्नान करने के बाद घर से यह कहकर साइकिल से निकला कि वह किसी कार्य से फुलवाड़ा जा रहा है और कुछ देर में वापस आ जाएगा।
बताया कि उसके बाद दो दिन बीतने पर भी नवल घर नहीं लौटा है। उसे आसपास परिचितों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश किया गया, लेकिन वहां भी नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।





No comments:
Post a Comment