Breaking News
recent

संदिग्ध गतिविधियों को छिपाने मामी बनी हत्यारन, मासूम बच्ची को गहरे कुंए में फेंक निकालना चाहा रास्ते का कांटा

बिलाड़ा/जोधपुर. क्षेत्र के तिलवासनी गांव में अपनी आठ वर्षीय भांजी पूजा को कुएं में धकेलकर हत्या करने का जुर्म पारसी ने आखिरकार कबूल कर ही लिया। लेकिन पुलिस हत्या के कारणों को फिलहाल पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर पाई है। पारसी द्वारा दिए गए इस बयान से पुलिस उलझन में है कि पूजा उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। क्योंकि पूजा की उम्र इतनी नहीं थी कि वह संदिग्ध गतिविधियों की समझ रखती हो। हत्याकांड में पारसी के साथ किसी अन्य के भी शामिल होने की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पारसी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस उपाधीक्षक सेठाराम बंजारा ने बताया कि लाम्बा गांव से अपने ननिहाल आई बालिका पूजा के नाना तेजाराम विश्नोई की रिपोर्ट में हत्या का संदेह अपनी पुत्रवधु पारसी पत्नी अशोक विश्नोई पर जाहिर करने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पारसी की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। आखिर आज पारसी ने पूजा को कुएं में धकेलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मृतका पूजा उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। इसलिए शनिवार को सुबह 10 बजे उसके साथ लकडिय़ां लेने जंगल में गई तो सूनसान कुआं देखकर पूजा को उसमें फेंक दिया और घर आ गई। पुलिस मामले में अभी और जांच कर रही है।

पति ट्रक ड्राईवर

जानकारी के अनुसार पारसी का पति अशोक विश्नोई ट्रक ड्राईवर है। जो महीने-दो महीने में घर आता है। पारसी ने अपने बयानों में अवैध गतिविधियों का जिक्र तो किया है। मगर इस बारे में खुलकर नहीं बता रही। पुलिस को संदेह है कि कारण कोई घरेलू भी हो सकता है। साथ ही इस मामले में पारसी के साथ किसी अन्य के भी शामिल होने की आशंका पर जांच की जा रही है।

इस टीम ने किया खुलासा

घटना का खुलासा करने में एसआई हुकमाराम, जस्साराम, हैड कांस्टेबल रामकरणसिंह, संतोष मीणा, चालक जालम सिंह, कांस्टेबल छोटूराम, मेघाराम, संजय कुमार, शैतानराम, राजेश तथा महिला कांस्टेबल सुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाना को अपनी पुत्रवधु पर हुआ शक

क्षेत्र के तिलवासनी गांव में रविवार को कुंए मे मिली आठ वर्षीय बालिका के शव मिलने पर उसके परिजनों ने बालिका के मामी पर संदेह बताया गया। उपअधिक्षक सेठाराम बंजारा ने बताया कि लाम्बा निवासी मृतक पुजा अपने ननिहाल तेजाराम के घर गई हुई तो शनिवार को गायब हुई और रविवार सुबह उसका शव एक कुंए में मिला। पुलिस ने शव को रेफरल चिकित्सालय लाकर पोस्टमार्टम करवा कर शव का परिजनों को सौंप दिया गया। नाना ने मृतक बालिका की मामी पर संदेह किया तो पुलिस ने मामी को थाने लाकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना जुर्म कबूल किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.