Breaking News
recent

कार ओवरटेक करना पड़ा भारी, पलटी बस

सालासर.

 

सुजानगढ़-सालासर मार्ग पर मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन पुलिया के पास सुजानगढ़ की ओर से आ रही कार को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इससे बस में सवार 14 जने घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार उतरासर निवासी बस परिचालक महेंद्र सिंह, लिखमीसर निवासी रामेश्वर (40), सालासर निवासी नेमीचंद प्रजापत (65), मालासी निवासी छोटूराम (25), बम्बू निवासी सुमन (40), सोनू (20), सुजानगढ़ निवासी जरीना (60), अनीश (०5), आलिया (०2), रूकसान (35), बिस्मीला (60), किठाना झुंझुनूं निवासी मगन कंवर (70), पवन (11) व सालासर निवासी विद्या देवी (27) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सालासर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां परिचालक महेन्द्रसिंह, पवन (19) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर रैफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध का कोई मामला थाना में दर्ज नहीं हुआ। इस घटना के बाद वहां पर एक बार अफरा-तफरी मच गई। बस के अंदर चीख पुकार मच गई। उसमें बैठे यात्री दहशत में आ गए। यह हादसा देख रोड पर जा रहे दूसरे वाहन चालक रुक गए। वे तुरंत वहां पहुंचे और घायलों की मदद करनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। इस सूचना देकर वहां एंबुलेंस बुला ली गई।

 

असम से खरीदकर लाई नाबालिग आसलखेड़ी गांव से बरामद

 

चूरू. चाइल्ड हैल्प लाइन व मानव तस्करी विरोधी यूनिट की टीम ने मंगलवार को एक रेसक्यू ऑपरेशन कर असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग लड़की को गांव आसलखेड़ी से बरामद की। टीम ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति में पेश किया। जहां समिति अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने नाबालिग की काउंसलिंग कर नाबालिग को बालिका आश्रयगृह भिजवाने के आदेश दिए। शर्मा ने बताया कि असम में नाबालिग की एफआईआर दर्ज है। नाबालिग को जिले में लाकर पवन सिंह नाम के व्यक्ति को बेचा गया है। जिसने नाबालिग से जबरन शादी की है। टीम ने नाबालिग का मेडिकल मुआयना भी करवाया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.