मुंबर्इ। अाज एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुर्इ है। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 35195 के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआती किया। 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी भी 20 अंकों की गिरावट के साथ खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आर्इ तेजी के बाद से अाॅयल मार्केटिंग कंपनियों, एविएशन आैर टायर कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम आैर भारत पेट्रोलियम के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन के शेयर भी 4 फीसदी तक कमजोर हुए है।
यह भी पढ़ें - लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों से नहीं मिली राहत, बढ़ सकते हैं दाम
सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरियल इंडेक्स में आज अधिकतर सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज लाल निशान पर कारोबार करने वाले सेक्टर्स में आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल आैर आॅयल एंड गैसे के शेयर शामिल है। वहीं आज सिर्फ एफएमसीजी सेक्टर, फार्मा सेक्टर आैर आर्इटी सेक्टर ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 34 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है जिसके बाद ये 26389 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें - भारत की बढ़ेगी मुश्किलें ,कच्चा तेल हुआ महंगा
रिकाॅर्ड निचले स्तर पर रुपया
डाॅलर के मुकाबले रुपये में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। अाज शुरुआती दौर में ही रुपया रिकाॅर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की कमजोरी के साथ 68.89 के स्तर पर खुला है। बुधवार को भी रुपये में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। इसके साथ ही बीते दिन रुपया पिछले 19 माह के निचले स्तर पर जा पहुंचा था। वहीं कच्चे तेल में तेजी के बाद से रुपये में दोहरी मार देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें - मुंबर्इ है भारत का सबसे महंगा शहर, जानिए कौन सा शहर है रहने के लिए सबसे सस्ता





No comments:
Post a Comment