Breaking News
recent

घर से एक दिन पहले भागी लड़की अचानक पहुंची थाने और बोली मैडम..., सुनकर पुलिस के भी उड़ गए होश

फतेहपुर.

कस्बे में वार्ड 12 में पांच दिन पहले घर से भागी एक लडक़ी को पुलिस ने प्रेमी सहित अजमेर से दस्तयाब कर लिया। गुरुवार को पुलिस दोनों को अजमेर से फतेहपुर लेकर आई। दोपहर बाद लडक़ी को एसडीएम के सामने पेश किया गया। इस दौरान लडक़ी ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर लेने की बात कहते हुए उसके साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की। मजिस्ट्रेट के सामने लडक़ी ने कहा कि मैडम....मैं मोहम्मद अली से प्यार करती हूं, रमजान के महीने में हम दोनों अजमेर दरगाह में जियारत करने घर से गए थे वहीं पर हम दोनों ने निकाह कर लिया। अब मुझे इसी के साथ रहना है। कोतवाल उदय सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार लडक़ी को प्रेमी के साथ भेज दिया। लडक़ी के पिता ने लडक़ी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके बाद पुलिस ने तलाश करते हुए दोनों को अजमेर से दस्तयाब कर लिया। गुरूवार को कोर्ट में थाने के सामने लोगों की भीड़ जमा रही।

 

Read More :

पिता की गैर मौजूदगी में भाई लूटता रहा बेटी की इज्जत, मां यूं देती रही भाई का साथ, पढ़े दिल दहला देने वाली खबर

 

अपहरण के आरोपियों को भेजा जेल
सीकर. भढ़ाढर के पास युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले उसके चचेरे भाइयों को जेल भेज दिया गया है। सदर थाना पुलिस के अनुसार अपहरण व मारपीट के मामले में आरोपी महेश व संदीप को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से दोनों को जेसी कर दिया गया है। गौरतलब है कि दोनों ने पारिवारिक रंजिश के कारण रिश्ते में लगने वाले भाई पिंटू का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी।


बारिश के बाद उमस से बेचैनी
सीकर. शेखावाटी में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बरसात के बाद गुरुवार को तेज उमस रही। इससे लोग पसीने से तर-बतर रहे। कुपित सूर्य देव दिन भर अंगार बरसाते रहे। लेकिन उमस व गर्मी के तेवरों में किसी तरह की कमी नहीं आई है। उमस के कारण कूलर-पंखे फेल हो गए। दोपहर में आसमान में बादल तो छाए लेकिन बरसे नहीं। शाम को दक्षिण पश्चिमी हवा चलने के साथ लोगों को मामूली राहत मिली। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम डिग्री, न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.