Breaking News
recent

जालोर में व्यवसायियों को सड़क पर मिला नोटों का बंडल

जालोर. शहर स्थित तासखाना बावड़ी के निकट से गुजर रहे दो व्यवसायियों को गुरुवार सुबह सड़क पर पड़ा रुपयों से भरा बंडल मिला है। रुपयों से भरा यह बंडल औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में धर्मकांटे के सामने स्थित सोलंकी रोडलाइन्स के व्यवसायी बंशी गहलोत व अरविंद सोलंकी को मिला है। इन व्यवसायियों ने इस बारे में ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष लालसिंह धानपुर व कोतवाली पुलिस को भी जानकारी दी है, लेकिन अब तक इसका वास्तविक मालिक उनके पास नहीं पहुंच पाया है। व्यवसायियों का कहना है कि ये रुपए उनके पास सुरक्षित हैं और इनका वास्तविक हकदार पूरे प्रमाण सहित उनसे संपर्क कर यह राशि ले जा सकता है।उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह एक बाइक सवार बैग में रुपए भरकर ले जा रहा था। इस दौरान उसके बैग से नोटों का यह बंडल सड़क पर गिर गया। इसके पीछे चल रहे इन दोनों व्यवसायियों को यह बंडल मिला और इसके बाद उन्होंने बाइक चालक को रुकवाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक बाइक सवार वहां से जा चुका था।
सोशल मीडिया पर किया वायरल
इन व्यवसायियों ने वास्तविक हकदार तक यह राशि पहुंचाने के लिए ग्रेनाइट व्यवसाय व सामाजिक संगठनों को सोशल मीडिया पर भी मैसेज वायरल कर अवगत करवाया है। व्यवसायियों ने बताया कि इस बंडल में बंधे नोटों की वास्तविक स्थिति बताने और वास्तविक हकदार की पुष्टि होने पर उसे यह राशि सुपुर्द कर दी जाएगी।
फोन आए पर सच नहीं आया सामने
व्यवसासिययों ने बताया कि रुपयों से भरा बंडल मिलने के बाद इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी भी वायरल की गई। इसके बाद कुछ लोगों के फोन भी आए, लेकिन कोई भी नोटों और रुपयों की सही जानकारी नहीं दे पाया। ऐसे में पूरे प्रमाण सहित जानकारी देने वाले को यह राशि सहर्ष दी जाएगी।
लोगों में चर्चा
नोटों से भरा बंडल मिलने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिनभर लोगों में चर्चा बनी रही। जालोर में शुक्रवार व शनिवार को लोग इन नोटों की कयास लगाते नजर आए।
इनका कहना है...
गुरुवार सुबह तासखाना बावड़ी के पास से गुजर रहे थे, तभी आगे चल रही एक बाइक के थैले से नोटों का बंडल सड़क पर गिर गया। बाइक सवार को रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन रोक नहीं पाए। बाद में बंडल उठाकर सुरक्षित रखा गया। वहीं ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष व कोतवाली पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।
- बंशी गहलोत व अरविंद गहलोत, व्यवसायी, जालोर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.