Breaking News
recent

यहां छुप रहा था ये शातिर शख्स, नही बच सका पुलिस की नजरों से, आठ साल बाद अब लगा हाथ

सीकर. विदेश भेजने के नाम पर ग्राहक से रुपए ऐंठ कर धोखाधड़ी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक कबूतरबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रवण पुत्र पूराराम है जो कि, कुचामन सिटी के वार्ड 20 का रहने वाला है और वर्तमान में विजयपुरा कालाडेरा में छुप कर रह रहा था। पुलिस के अनुसार श्रवण विदेश भेजने के नाम पर ग्राहक को बनाता और एजेंट को रुपए देने के नाम पर लोगों से रुपए हड़प कर खुद रख लेता था। आरोप है कि श्रवण ने विदेश भेजने के नाम पर सेवा निवासी लक्ष्मणराम के साथ धोखाधड़ी कर हजारों रुपए हड़प लिए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन, जमानत मिलने के बाद यह गायब हो गया था और 2011 से फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी कर पुलिस को इसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

 

मरडाटू टीम ने जीता खिताब
नेछवा. कस्बे के लाल तालाब स्टेडियम में चल रही अन्तग्र्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबला मेजबान नेछवा व मरडाटू टीम के बीच खेला गया जिसमें मरडाटू टीम के खिलाडिय़ों ने महज सात ओवर में लक्षय का पीछा करते हुए नेछवा टीम को हराया व खिताब पर कब्जा किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षक नेता लक्ष्मणराम रॉयल ने की वहीं अध्यक्षता समाजसेवी गोपीचंद टांक थे। विजेता मरडाटू टीम व उपविजेता नेछवा टीम के कप्तान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इमरान खान, अमजत खान, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में नागौर, सीकर व चुरू जिले से 66 टीमों ने भाग लिया।

 

पेयजल समस्या से लोग परेशान
अजीतगढ़. जलदाय विभाग दावे जमीनी हकीकत से काफी अलग हैं। सभी 85 गांव में पेयजल संकट है। सरकार ने केवल 191 पानी के टैंकर स्वीकृत किए हैं जिससे अधिकतर गांव में तो टैंकर कभी-कभी पहुंच रहे हैं। लोगों को 300 रुपए देकर टैंकर खरीदना पड़ रहा है। उधर जेइएन नूतन प्रकाश सैनी ने बताया कि जहां पानी की अधिक समस्या है, वहां पर टैंकर भिजवा रहे हैं। अगर कहीं टैंकर वाले अव्यवस्था कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। खराब पड़े हैंडपंपों की भी मरम्मतकराई जाएगी।

 

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.