मोटरसाइकिल चोरी
सालमगढ़ दलोट कस्बे में शुक्रवार रात को एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई।इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव लवकुमार जैन के यहां एमपी के बडऩगर के कढ़ाई हिंगोरिया निवासी ओमप्रकाश जैन आए हुए थे। उन्होंने मोटरसाइकिल घर से बाहर खड़ी की।शाम को वे जब बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब मिली।इस पर सालमगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी।
किसानों को उन्नति के लिए ऋण किए माफ
छोटीसादड़ी किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करना कोई मामूली बात नहीं है। सरकार की यह मंशा है कि जिस किसान के कर्ज चढ़ गया हो। उस किसान को पैसों की आवश्यकता है। उस का कर्जा माफ कर दो ताकि किसान की उन्नति हो सके।
यह बात स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री अल्पकालीन फसली ऋण माफी योजना 2018 के तहत सीकेएसबी की जलोदा जागीर ग्राम सेवा सरकारी समिति एवं मानपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत काश्तकारों के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कही।
199 कृषकों को 6 9.10 लाख एवं मानपुरा जागीर जीएसएस के 305 किसानों को 71.25 लाख दोनों समितियों के कुल 504 कृषकों के रूप में ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
समारोह की अध्यक्षता सीकेएसबी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खोर, गोपाललाल जणवा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधान महावीरसिंह, अशोक नवलखा, उपप्रधान रमेश कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिठूलाल जणवा, जिला उपाध्यक्ष डालचंद जणवा, मंडल महामंत्री वरदीचंद धाकड़, जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मीणा थे।
बैंक प्रबंधक आलोक चौधरी, समिति अध्यक्ष जगदीश जाखड़, धर्मेंद्रसिंह चूंडावत, अध्यक्ष जगदीश धाकड़, भूरालाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मीणा, देवीलाल मेनारिया प्रकाशसिंह राणावत, खुमानसिंह चूंडावत, महीवर्धनसिंह हिंगोरिया, रामप्रसाद अहीर, सरपंच गणेशपुरा उदयसिंह राणावत, जलोदा जागीर कैलाश गुर्जर जिला महामंत्री, शंकरसिंह शक्तावत, उपसरपंच गागरोल, आईटी सेल नरेश जणवा, दिनेश राव आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन गणेशपुरा व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण अहीर ने किया।





No comments:
Post a Comment