Breaking News
recent

सरेराह डॉक्टर व कम्पाउण्डर पर हमला, पूर्व विधायक पुत्र पर आरोप लाठी डंडों से मारपीट कर भाग छूटे,

सवाईमाधोपुर . अपने निजी आवास एवं अस्पताल के सामने शराब पी रहे युवकों को मना करना, चिकित्सक व कम्पाउण्डर को भारी पड़ गया। इसी रंजिश के चलते यहां सर्किट हाउस रोड पर सोमवार देर शाम एक आइसक्रीम पार्लर के सामने वाहनों पर सवार होकर आए युवकों ने एक चिकित्सक व कम्पाउण्डर पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। इसमें कम्पाउण्डर के ज्यादा चोटें आई।

इससे उसकी हालत गंभीर बताई। सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी नेमीचंद भी मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी ने बताया कि हमले में ज्योति नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. सुशील गुप्ता एवं जिला अस्पताल में कार्यरत कम्पाउण्डर सतीश बोहरा घायल हुए। उनका जिला अस्पताल के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती है। थानाधिकारी ने बताया कि पर्चा बयान में घायलों ने बहादुर सिंह मीणा सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पूर्व विधायक का पुत्र है।


दो बोलेरो एवं चार-पांच बाइक पर आए: घटना के बाद घायलों ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि रोजाना की तरह डॉ. सुशील गुप्ता एवं कम्पाण्डर सतीश अपने बाल मंदिर कॉलोनी स्थित निवास से इवनिंग वॉक के लिए सर्किट हाउस स्थित पंचमुखी बालाजी को रवाना हुए थे। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो सफेद रंग की बोलेरो एवं चार-पांच बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए। उन्होंने रास्ते में रोककर लाठी डंडों एवं लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। वे बचने के लिए इधर-उधर भी भागे, लेकिन वे संख्या में ज्यादा थे। हमले में उनके काफी चोंटें आई। वे बेहोश हो गए। हमलावर मौके से भाग छूटे।


मानटाउन पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा था पूर्व विधायक पुत्र को
मानटाउन थानाधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर इस मामले में शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में बहादुर सिंह पुत्र मोतीलाल मीणा निवासी नींदड़दा को गिरफ्तार था। वह पूर्व विधायक का पुत्र है। उसकी कार भी जब्त कर ली थी। वहीं उसके साथ कार में शराब पीकर बैठे छगनलाल मीणा को 60 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया था। बाद में उसे विधि अनुसार जमानत पर छोड़ दिया था। उसकी कार अभी भी थाने में जब्त है। जो कोर्ट के आदेश पर छूटेगी। घायलों का कहना है कि इस बीच रंजिशवश उन पर हमला किया गया।




डॉक्टर एसोसिएशन ने जताया रोष
इस घटना को लेकर डॉक्टर एसोसिएशन ने रोष प्रकट किया है। इस संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. एससी गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की घटना निंदनीय है। पुलिस व प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए। अस्पताल के अंदर एवं बाहर डॉक्टर सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। निजी चिकित्सक संघ अध्यक्ष डॉ. बीएल गुप्ता ने भी घटना की निंदा की है। उधर, डॉक्टर एवं कम्पाउण्डर की कुशलक्षेम लेेने के लिए उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत कटारा, डॉ. सुमित गर्ग, पार्षद अलका शर्मा आदि पहुंचे।



लोगों ने सूचना दी, मौके से जब्त लाठी डंडे
घायल हालत में देखकर लोगों ने दोनों को नजदीक स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के सामने निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने रोड पर पड़े लाठी डंडे भी जब्त किए।

patrika

शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को डॉ. सुशील गुप्ता के नर्सिंग होम व आवास के निकट ही कुछ युवक शराब पी रहे थे। इस पर डॉ. ने उनको मना किया। लेकिन वे उनसे उलझ गए। वहीं चिकित्सक को देख लेने की धमकी देने लगे। इस पर डॉक्टर ने मानटाउन थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंची। पुलिस उन युवकों को पकड़कर ले गई।

patrika

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.