Breaking News
recent

जिला चिकित्सालय में कई सीसीटीवी कैमरे खराब

सात वर्ष पहले लगाए गए थे सीसीटीवी कैमरे
प्रतापगढ़. जिला चिकित्सालय में विभिन्न गतिविधियों पर निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में से कई कैमरे खराब हो गए हैं। ऐसे में खराब हुए कैमरों के स्थानों पर निगरानी रखना संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं कई जगह होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
यहां जिला चिकित्सालय में करीब सात वर्षपहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों से कई स्थानों पर निगरानी रखी जा रही थी।कई बार आवश्यकता होने पर जिला चिकित्सालय प्रशासन की ओर से कैमरों में कैद तस्वीरों को बतौर सबूत के भी काम में लिया जाता था। लेकिन इन कैमरों में अब कई तकनीकी खराबी हो गई है। हालांकि दो वर्षपहले इनकी मरम्मत कराने के बाद सुचारू किए थे। लेकिन गत कई माह से इनमें से कई कैमरे फिर से खराब हो गए है।

प्रतापगढ़ के लोगों को किससे मिलने लगी हल्की राहत, क्या बढ़ी परेशानी, देखें पूरी खबर
16 में से सात कैमरे बंद
जिला चिकित्सालय में सात वर्ष पहले विभिन्न वार्डों, गलियारों, दरवाजे के बाहर और अन्य स्थानों पर कुल 16 कैमरे लगाए गए थे। अभी इन कैमरों में से सात कैमरे बंद पड़े हुए है। जिससे कई कार्य बाधित हो रहे है।
आए दिन होती है चोरियां
यहां जिला चिकित्सालय के वार्डों में आए दिन छोटी-मोटी चोरियां भी होती रहती है। यहां रात को समाजकंट भी घुस आते है। जो यहां से मोबाइल, कपड़े व अन्य सामग्री चुरा ले जाते है। सीसीटीवी कैमरे सही होने पर इन चोरियों पर काफी अंकुश लग सकता है।

करले इंतजाम नहीं तो पड़ेगा भटकना... पढ़े यह खबर


मातृ एवं चिकित्सा इकाई में नहीं तीसरी आंख से नजर
यहां जिला चिकित्सालय में कुछ माह पहले ही शुरू किए गए मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए है। ऐसे में यहां भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना मुमकिन नहीं है।

दुरुस्त कराएंगे खराब कैमरे
जिला चिकित्सालय में जो कैमरे खराब है।इनको शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अभय कमांड योजना में भी जिला चिकित्यालय में कुछ कैमरे लगाए जाएंगे।
डॉ.ओ. पी. दायमा
उप नियंत्रक, जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़
------------------------------



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.