नारणावास ञ्च पत्रिका. बागरा में बीएसएनएल कामोबाइल टॉवर लगा हुआ है, लेकिन कमजोर नेटवर्किंग के कारण उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं।नेटवर्क कमजोर होने एवं सही नहीं मिलने से बार बार कॉल ड्रॉप हो रही है, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि कॉल ड्रॉप होने पर आवाज आना बंद हो जाता है।बिना बात किए हीउपभोक्ता का बैलेंस कट जाता है।हीरालाल घांची ने बताया कि बीएसएनएल मोबाइल सेवा लंबे समय से खराब एवं लडख़ड़ाई हुई है। बार बार कॉल ड्राप होने से ग्रामीणों को अपनों से सम्पर्क साधने में काफी दुविधा हो रही है।ग्रामीण दिनेश भारती ने बताया कि बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क हवा के संग चलने से उपभोक्ताओं को भारी मुश्किल हो रही है।बीएसएनएल की बदहाल सेवा के कारण लोग अन्य कंपनियों में सिम पोर्टकरवा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बागरा में बीएसएनएल मोबाइल धारक लम्बे समय से परेशान हैं। व्यापारिक कस्बा होने से आसपास के कई गांवों के लोग बागरा से जुड़े हुए हैं, लेकिन समस्या से दो-चार हो रहे हैंं।घरेलू सामान, विभिन्न सामान की खरीदारी, बैंक के कार्य आदि के लिए आसपास के गांवों के लोग भारी तादाद में यहां आते हंै, लेकिन बीएसएनएल का सिम उनके किसी काम का नहीं होता।
पसंद नहीं करते बीएसएनएल
ग्रामीण बताते हैं कि दूरसंचार विभाग अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।इससे समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने बताया कि बागरा में निजी कंपनियों के टावर लगे हुए है, जिनकी सेवा बेहतर है। इससे लोग मजबूरी में दूसरी दूरसंचार कंपनियों से जुड़ रहे हैं।अब लोग बीएसएनएल की सिम लेना ही पसंद नहीं कर रहे।खराब व्यवस्था के कारण लोगों में रोष है।
धानपुर में भी हालत खराब
धानपुर के विक्रम सिंह ने बताया कि बागरा से धानपुर गांव की हवाई रेंज से दूरी दो किलोमीटर ही है, बीएसएनएल की रेंज नहीं मिलती है। जबकि, पहले धानपुर में सही रेंज मिलती थी। इससे गांव के लोग काफी परेशान है। गांव के अधिकतर लोग निजी कंपनी से जुड़ रहे हैं।यहां के अधिकांश बीएसएनएल उपभोक्ता गांव में लगे एक निजी कंपनी के टॉवर से जुडऩे को सिम पोर्ट करवा रहे हंै।





No comments:
Post a Comment