Breaking News
recent

पार्टी के लिए जमीनी कार्य करें टिकट दावेदार


हिण्डौनसिटी. मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को हुई कांगे्रस की विधानसभा क्ष्ेात्र स्तरीय बैठक में टिकट के दावेदारों को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने स्पष्ट संकेत दिया कि, जमीनी स्तर पर कार्यकर पार्टी को मजबूती देने वालों को ही अनुशंषा की जाएगी। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों व दावेदारी जता रहे लोगों से पार्टी को सत्ता में लाने के लिए आलाकमान द्वारा घोषित उम्मीदवार को साथ देने का संकल्प लेने की बात कही।
16 जून को होने वालेे ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए धाकड़ धर्मशाला में हुई बैठक में शहर व देहात ब्लॉक के अलावा विधानसभा क्ष्ेात्रमें शामिल टोडाभीम तहसील क्षेत्र के बूथों के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने टिकट की जुगत में लग रहे लोगों से कहा कि टिकट एक को मिलता है। ऐसे में अन्य दावेदार टिकट पाने वाले के विरोधी हो जाते हैं। ऐसे कांगे्रस कैसे जीतेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि पहले टिकट मांगने आए और नहीं मिला तो बीजेपी-बसपा के हो गए। ऐसा नहीं चलेगा। आलाकमान जिसे टिकट दे, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उसके साथ तन-मन से जुटने का संकल्प ले। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता नहीं होगा तो पार्टी कमजोर हो जाएगी। संचालन कर रहे शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने कहा कि टिकट की दावेदारी जताने वालों को पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य का रिपोर्ट कार्डबनाया जाएगा। नगर परिषद के उपासभापति नफीस अहमद, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री रमाकांत पण्डा, रविन्द्र बैनीवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी अनीता जाटव ने भी विचार व्यक्ति किए।
सब नेता, कौन बिछाए जाजम
बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी भगतसिंह डागुर ने कहा कि कहा कि नेता तो बहुत हो गए, जमीनी कार्यकर्ताओं की कमी है।पार्टी में जाजम बिछाने वाले कार्यकर्ताओं से ही संगठन की नींव मजबूत होती है।
20 वर्ष से बूथ एजेंट, पर पद नहीं मिला-
टोडाभीम तहसील क्षेत्र के बौल गांव से आए कार्यकर्ता तेजराम मीणा ने कहा कि वे 20 वर्ष से कांग्रेस के बूथ एजेंट रहते आए हैं। बूथ पर अकेले कार्यकर्ता हैं, लेकिन वृद्ध होने के बाद भी उन्हें पार्टी ने कोई पद नहीं दिया है।
फरियादी की पिटाई की निंदा
टोडाभीम एसडीओ के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़े हालातों की बानगी है कि द्वारा न्याय आपके द्वार शिविर में एसडीओ ने फरियादी ेकी पिटाई कर दी। मामू ने घटना की निंदा कर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.