Breaking News
recent

दो व्यवसायियों को धमकी के बाद शहर में सतर्क ता बढ़ाई

श्रीगंगानगर.

जॉर्डन हत्याकांड का अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था कि शहर में लॉरेंस गैंग के अंकित भादू और अन्य की धमकियां शुरू हो गई। दो व्यवसायियों को गैंग की ओर से फिरौती के लिए धमकी देने की घटनाओं के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।


पुलिस के आला अधिकारियों ने मंगलवार रात शहर में कई जगह नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। दोनों व्यवसायियों के यहां हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। शहर में भी सादा वर्दी में पुलिस कर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जॉर्डन हत्याकांड में गैंग की तलाश में सोमवार शाम को रवाना किए कमांडो संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई कर रहे हैं। रंजिश के चलते अंकित भादू, संपत नेहरा सहित पांच-छह अन्य आरोपियों ने पहले जिम में जॉर्डन की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी को उन्हीं के मुनीम गोली मारने की धमकी दी थी।

इसके बाद बिहाणी को संपत नेहरा के नाम से वाट्सअप पर कॉल कर पचास लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इधर, तीन जून को व्यवसायी एवं अरोड़वंश समाज के पूर्व अध्यक्ष जोगेन्द्र बजाज को वाट्सअप पर अंकित भादू के नाम से कॉल कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। चर्चा है कि इसके अलावा भी शहर में कई जनों को धमकी मिली है। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने दोनों व्यवसायियों के यहां पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है।

इसके अलावा पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। शहर में जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है तथा सादावर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कई स्थानों पर हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर, प्रशिक्षु आईपीएस राजेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह और सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित मंगलवार देर रात वाहनों के कागजात जांचे। इसके अलावा सोमवार शाम को गैंग के बदमाशों की तलाश में भेजे गए कमांडो दस्ते पंजाब व हरियाणा में संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई कर रहे हैं।

 

इंटरनेशनल नंबर से आया कॉल
व्यवसायी जयदीप बिहाणी ने बताया कि उनके पास संपत नेहरा के नाम से वाट्सअप पर जो कॉल आई थी, वह इंटरनेशनल नंबरों आई है। धमकी देने वाला लैपटॉप या मोबाइल एप का इस्तेमाल करके कॉल कर रहा है। इस एप से जिसके पास कॉल जाती है तो वहां देश के बाहर का नंबर दिखाता है।


व्यापारियों में दहशत
-शहर के दो व्यवसायियों को धमकी मिलने की घटनाओं के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर इन मामलों का जल्द खुलासा करने गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.