सादुलपुर. उप कारा गृह में तलाशी अभियान के दौरान फिर एक मोबाइल मिला है। इस संबंध में जेल प्रभारी रवि कुमार ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि 16 जून को जेल में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान महिला वार्ड के पास एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राजगढ़ उप जेल में कई बार मोबाइल मिल चुके हैं। लेकिन जेल प्रशासन जेल में मोबाइल का प्रवेश रोकने में असफल साबित हो रहा है। यहां तक कि अपराधी जेल से मोबाइल के माध्यम से कई अन्य अपराधियों से संपर्क साध चुके हैं। जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को धता बता आरोपी अभी भे जेल में मोबाइल मंगवा रहे हैं। यहां के अपराधियों की अन्य जेलों में बंद आरोपितों से संपर्क हैं।
बारदाना खत्म, नहीं होगी सरसों की खरीद
सादुलपुर. क्रय विक्रय सहकारी समिति में बारदाना उपलब्ध नहीं होने से सोमवार को सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। समिति के अध्यक्ष गणपतराम ख्यालिया ने बताया कि जिन किसानों की ओर से सरसों विक्रय के लिए पंजीयन करवा रखा है तथा सोमवार को राजफैड जयपुर की ओर से तुलाई निर्धारित कि गई थी उनकी सरसों तुलाई समिति में बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं हो सकेंगी।
स्वामी समाज की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
सरदारशहर. स्वामी समाज महासभा की बैठक रविवार को वैष्णव भवन में हुई। सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया तथा पांच अगस्त को समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने का निर्णय लिया। महासभा के अध्यक्ष देवीदास खिलेरिया ने बताया कि सम्मान समारोह में कक्षा 10 व 12, स्नातक व स्नातकोत्तर में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं, खिलाडिय़ों तथा राजकीय सेवा में चयनित होने वालों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में जगदीशप्रसाद स्वामी, एडवोकेट सीताराम स्वामी, शंकरलाल पिरेर, फुसाराम स्वामी, गिरधारीलाल बोघेरा, किशनलाल खेजड़ा, आशाराम गिड़गिचिया, जयवीर स्वामी, अनिल खेजड़ा, रामेश्वरलाल रंगाईसर, गणेशदास बरडासर व श्यामलाल ने सुझाव दिए। संचालन सुबेदार जगदीश प्रसाद ने किया।





No comments:
Post a Comment