लक्ष्मणगढ़ (सीकर). राजस्थान के सीकर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। इसमें एक मुंहबोले मामा ने भानजी की अस्मत लूट ली। मामला तब सामने आया जब उसके पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड 3 निवासी एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार तथा देह शोषण करने का मामला दर्ज कराया गया है। किशोरी के पिता ने इस संबंध में अपनी ही पत्नी के मुंहबोले भाई तथा एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीडि़त किशोरी की मां की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जो अभी भी आरोपित के कब्जे में है। प्रकरण के अनुसार वार्ड 3 निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हरियाणा के धारूहेड़ा निवासी बाबू खां उसकी पत्नी का भाई बनकर काफी समय से उसके घर में रह रहा था।
बाबू खां उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करता था। गत 28 अप्रेल को बाबू खां उसकी पत्नी तथा नाबालिग पुत्री को गाड़ी में बिठाकर ले गया। किशोरी की मां तो उसी दिन शाम को घर लौट आई लेकिन किशोरी को उक्त आरोपित अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
रिपोर्ट के अनुसार गत 15 मई को आरोपित की मां पीडि़त किशोरी को लेकर लक्ष्मणगढ़ आ गई तथा घर छोड़कर चली गई। इसके बाद तीन दिन पहले आरोपित बाबू खां वापस आया तथा किशोरी को वापस ले जाने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफल नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाइन गिरने से उपकरण जले
अजीतगढ़. ग्राम किशोरपुरा की ढाणी मेंडवालों की में बुधवार रात 11 हजार की बिजली लाइन एलटी लाइन पर गिरने से लाखों के विद्युत उपकरण जल गए। बनवारी लाल, कैलाश, महावीर, राधेश्याम सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने बताया कि टीवी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य उपकरण जल गए। लोगों ने पीडि़तों को मुआवजा देने की मांग की है।
किसान महापंचायत ने सौंपा ज्ञापन
मूंडरू. अटल सेवा केंद्र लिसाडिय़ा में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर के दौरान किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने एसडीएम ब्रह्मलाल जाट को विभिन्न मांगों को लेकर
ज्ञापन सौंपा।





No comments:
Post a Comment