Breaking News
recent

कार्ड बांटने आए युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

श्रीगंगानगर.

मटीलीराठान थाना इलाके में अहीरोवाली ढाणी रोही दो के पास बुधवार शाम को बाइक के आगे रोज आ जाने से घायल एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई तथा एक जना घायल हो गया। मृतक व उसका भाई अपनी बहन की चौबीस जून को होने वाली शादी के कार्ड बांटकर गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

 

डकैती की रच रहे थे साजिश पुलिस ने पकडा, तीन पिस्तौल बरामद


मटीलीराठान थाने के हैडकांस्टेबल गुरतेज सिंह ने बताया कि राजांवाली अबोहर पंजाब निवासी कुलदीप सिंह की बहन का 24 जून को विवाह है। बारात गांव फूसेवाला से राजावाली जाएगी। बुधवार को कुलदीप सिंह व उसकी मौसी का लडक़ा बिरांगवाली अबोहर पंजाब निवासी प्रेमपाल (28) पुत्र लालचंद बाइक पर शादी के कार्ड बांटने के लिए आए थे। शाम को दोनों बाइक पर वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में अहीरोवाली ढाणी रोही दो के पास अचानक बाइक के सामने रोज आ गया, जिससे टकराकर दोनों घायल हो गए। वहां गांव के एक युवक ने दोनों घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

 

ऊंट के मुंह में जीरे के समान बजट -

 

जहां से उनको एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। इलाज के दौरा प्रेमपाल ने दम तोड़ दिया। शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा गया। मटीलीराठान पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां आए मृतक के परिजनों कने कार्रवाई कराए जाने से मना कर दिया और शव लेकर चले गए। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Read More News...

जिले की नौ पंचायत समितियों के विकास अधिकारी पाबंद - https://goo.gl/wwvh7K

Jordan Murder Case : यूपी से लाए थे हत्या के लिए हथियार - https://goo.gl/HQnaHg

99 साल लीज की बंदिशें खत्म, मिलेगा फ्री होल्ड पट्टा - https://goo.gl/48h6ri

एफसीआई का भर गया अन्न का कटोरा - https://goo.gl/kFx9Ka

डकैती की रच रहे थे साजिश पुलिस ने पकडा, तीन पिस्तौल बरामद - https://goo.gl/GrSgEV

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.