Breaking News
recent

अलवर शहर में खुदी सड़क जनता के लिए बनी परेशानी का कारण, लोग बिमारी से त्रस्त

अलवर शहर के मध्य कॉलोनी अल्कापुरी के लोग एक साल से सीवरेज और पानी की पाइप लाइन के नाम पर धूल फांक रहे हैं। डेढ़ सौ घरों की इस बस्ती के लोग खस्ताहाल सड़कों से परेशान हो गए हैं। अल्कापुरी के डेढ़ साल पहले सीवरेज के लिए सड़कें खोदी गई। यहां इनके गड्ढो को सही ढंग से नही भरा गया। सीवरेज के समय खोदी गई सड़कों को सही ढंग से पक्का भी नहीं किया गया। अभी 3 माह पूर्व ही यहां पानी की पाइप डालने के लिए सड़कें खोद दी गई जिसे भी सही ढंग से नहीं भरा गया है। छोटी सी इस प्रतिष्ठित कॉलोनी के लोगों के लिए विकास के नाम पर किए गए काम मुसीबत बनकर सामने आए हैं।

यह कहते हैं स्थानीय लोग

अल्कापुरी के निवासियों का कहना है कि हमेशा साफ-सुथरी दिखने वाली इस कॉलोनी का हाल बेहाल हो गया है। पिछले डेढ़ साल से तो यहां सड़कों पर मिट्टी ही मिट्टी रहती है।
स्थानीय निवासी कुलदीप माथुर का कहना है कि इस कालोनी में सड़कें तो खोदी दी लेकिन उन्हें सही ढंग से नहीं भर गया है। इसी प्रकार के हालात बैंक कॉलोनी में भी है। स्थानीय निवासी मनोहर लाल और विनीत विजय का कहना है कि यहां के लोग एक साल से धूल फांक रहे हैं जिसकी परवाह किसी को नहीं है। इसकी शिकायत सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कई बार की लेकिन कुछ नहीं हुआ। यहां अब गंदगी अधिक रहने लगी है। इस बारे में पदम चंद यादव का कहना है कि नगर परिषद और नगर विकास न्यास के मध्य सामंजस्य नहीं होने के कारण यहां सड़कों की दुर्दशा हो रही है। कॉलोनी में जो भी विकास कार्य करने हैं इसमें सभी विभागों को एक साथ करना चाहिए। यदि सड़कों की हालत को सही नहीं किया गया तो बरसात में और अधिक परेशानी होगी।
एसएमडी सर्किल से अलकापुरी शापिंग कॉम्पलेक्स आने वाली सड़क को खोद दिया गया है जिसे काफी समय से सही नहीं किया गया है। इस पर भी आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

यह है तथ्य
कॉलोनी - अलकापुरी घरों की संख्या - 150
सड़कों की स्थिति- पूरी तरह क्षतिग्रस्त
कब से है क्षतिग्रस्त- डेढ़ साल से।
कौन है जिम्मेदार- नगर परिषद और जलदाय विभाग।
नुकसान- गंदगी जमा, सड़क दुर्घटनाएं, अस्थमा जैसे रोग होना।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.