Breaking News
recent

गलत तरीके से टंकण परीक्षा में शामिल होने के लिए लिपिक ने किए फर्जी हस्ताक्षर

लोसल. नगर पालिका कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक द्वारा अधिशासी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में अधिशासी अधिकारी ने लिपिक को सस्पेंड किया गया है। अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार मिल ने बताया कि कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक किशोर कुमार ने गलत तरीके से टंकण परीक्षा में शामिल होने के लिए उनके फर्जी हस्ताक्षर तथा मोहर लगाने का उपयोग किया जिसके बाद कार्यालय एवं विभागीय कार्य में घोर लापरवाही के लिए उनको मौखिक चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बावजूद भी व्यवहार में कोई सुधार नहीं होने पर उनको 17 सीसीए नोटिस दिया गया। नोटिस को उन्होंने रिसीव नहीं किया और न हीं विभागीय कार्य में उनके द्वारा गती लाई गई।

 

 

जिसके बाद कनिष्ठ लिपिक किशोर कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी का आरोप है कि सस्पेंड की कार्रवाई का अधिकतर पार्षदों ने भी विरोध किया है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती चल रही है जिन के कागजात एवं आवेदन पत्र प्राप्त करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया। जिसके लिए थाने में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी जिस पर कुछ पार्षद नाराज गए तथा मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद मैंने थाने में उपस्थित होकर थानाधिकारी को मामले के बारे में मौखिक जानकारी दी। मामले को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर के सामने पेश होकर पूरी जानकारी दी जाएगी तथा निदेशक से दुसरी जगह स्थानांतरण करने को लेकर मांग की जाएगी।

 

कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान
शिश्यंू. ब्लॉक कांगे्रस कमेटी पलसाना की ओर से शुक्रवार को रैवासा में बूथ लेवल कायकर्ता सम्मेलन हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव सिंह खोखर ने बताया कि कार्यक्रम पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें पूर्व प्रधान ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की नीति में ना किसान और मजदूर के विकास की बात है और ना ही युवाओं के रोजगार की। इस दौरान सोशल मीडिया की टीम का भी गठन किया गया। इसमें महिपाल मीणा को संयोजक बनाया गया। राधेश्याम कुमावत, वार्डपंच गोपाल कु मावत, वार्डपंच भीवांराम मेहरा, गौरीशंकर काम्या, शंकरलाल काम्या, पंकज कुमावत, सेवानिवृत थानेदार मूलचंद सैनी सहीत अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, बाबूलाल मीणा, सुजावा सरपंच हेमसिंह, रेवासा के पूर्व सरपंच भंवरलाल गौड़, पूर्व सरपंच मदन लाल सैनी थे।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.