Breaking News
recent

...और फिर आई ऐसी आंधी जिसने पलट दिया सब... देखे पुरी खबर

शाम को पलटा मौसम
भीषण गर्मी से लोगों को मिली निजात
प्रतापगढ़ क्षेत्र में तेज गर्मी से आखिरकार गुरुवार शाम को राहत मिली। शाम को शहर समेत छोटीसादड़ी व अन्य गांवों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर समेत आसपास के क्षेत्र में आए अंधड़ के कारण कईटीन-टप्पर भी उड़ गए। शाम को आसमान में घनी काली घटाएं छाने लगी। छोटीसादड़ी उपखंड में शाम 6 बजे के बाद तो तेज अंधड़ के साथ बादल बरस पड़े। इस दौरान ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। प्रतापगढ़ शहर में शाम को धूलभरी हवा चलने लगी। इससे पूरा शहर धूल के गुबार से ढंक गया। वहीं बिजली भी गुल हो गई।इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद तेज अंधड़ से परेशानी हुई।

#changemaker वीडियो: बदलेंगे तस्वीर, राजनीति में स्वच्छता के लिए आएंगे आगे
============================================
सुनी समस्याएं, 38 2 जॉब कार्ड जारी किए
मधुरातालाब रात्रि चौपाल
बारावरदा
निकटवर्ती मधुरा तालाब ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय चौपाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। रात्रि चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं ने पात्रों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं एवं लाभान्वितों से संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास पूर्ण करने तथा किश्तों के भुगतान पर अधिकारियों को निर्देश दिए। चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शौचालय के नियमित उपयोग करने तथा खुले में शौच नही करने का आह्वान भी किया।
विकास अधिकारी अनिल पहाडिय़ा ने विभिन्न योजनाओं एवं ग्राम पंचायत मधुरातालाब में विभिन्न योजनाओं में आवंटित लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात्रि चौपाल में 52 पट्टे जारी किए गए। इसके अलावा रात्रि चौपाल में 10 पेंशन स्वीकृतियां, 32 भामाशाह कार्ड, 38 2 जॉब कार्ड, वन अधिकारी हक पत्र के 34 दावे तैयार किए गए। 5 दिव्यांग प्रमाण पत्र,10 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र, पालनहार योजना में 7, 7 श्रमिक पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 19 स्वीकृतियां जारी की गई। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत 11 लाभार्थियों को भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि रात्रि चौपाल में बैंक बीसी द्वारा 10 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन भी किया गया।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी वारसिंह, तहसीलदार योगेन्द्र कुमार जैन, जिला परिषद सदस्य संपत देवी मेघवाल, पूर्व सरपंच गंगाराम मीणा, वार्ड पंच, सरपंच मागुड़ी मीणा एवं जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.