सवाईमाधोपुर. राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ जिला शाखा सवाईमाधोपुर के तत्वावधान में शनिवार को मानटाउन थाने के पास स्थित एक मैरिज गार्डन में बैठक हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश बोहरा थे। कार्यक्रम की अध्य्क्षता वरिष्ठ अभिकर्ता गोविंद बंसल ने की। विशिष्ठ अतिथि अशोक भाटी जोधपुर एवं आरएस मीना मुख्य डाक अधीक्षक व रामजस मीना मुख्य डाकपाल थे। संघ के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि इसमें अभिकर्ताओं की समस्याओं पर विचार किया गया। डाक अधीक्षक ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा सवाईमाधोपुर के दिनेश शर्मा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनय किया गया। इस दौरान कृष्ण मुरारी मंगल ,सत्येंद्र गर्ग, रामअवतार गौतम, गिर्राज अग्रवाल व राजेन्द्र मंगल आदि मौजूद थे। संचालन मुकेश सिहंल ने किया।
ग्रामीणों के बीच पहुंचे अबरार
्सवाईमाधोपुर. कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार शनिवार को एंडा, निवाडी, श्यामपुरा, गांगी श्यामपुरा, हिंगोणी, नीनोणी, ओलवाडा, बाडोलास, रईथा खुर्द, रईथा कला व चकेरी आदि गांवों में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने जनविरोधी नीतियों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का साथ देने की बात कही। अबरार ने कहा कि किसान, मजदूर से लेकर व्यापारी तक भाजपा की नीतियों से परेशान है। सभी मिलकर इसका जवाब आगामी चुनावों में वोट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाकर जरूर देंगे। उन्होंने गर्मी के मौसम में बिजली व पेयजल की समस्या से हुए हालातों के प्रति उदासीन होकर क्षेत्र से गायब विधायक के प्रति रोष जताया।
समर कैम्प 6 से
सवाईमाधोपुर. राजकीय कन्या महाविद्यालय में छह जून से समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्या रूपवती पीपल ने बताया कि इसमें इंग्लिश स्पोकन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें महाविद्यालय की छात्राएं भाग ले सकती हैं।
बैठक आज
सवाईमाधोपुर. मुख्यमंत्री के सवाई माधोपुर जिले (गंगापुर-बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा) में संभावित भ्रमण की पूर्व तैयारियों के लिए रविवार को जिला कलक्टर पीसी पवन की अध्यक्षता में रविवार सुबह 11 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक होगी।





No comments:
Post a Comment