Breaking News
recent

बारिश से बुवाई में जुटे किसान, खेतों की ले रहे सार-संभाल

 

-
बालोतरा.

खरीफ फसल बुवाई को लेकर किसान खेतों की सार-संभाल में जोर-शोर से जुट गए हैं। बिक्री को लेकर बीज-खाद् कारोबारियों ने भी अच्छी खरीदकर स्टॉक कर लिया है। कृषि विभाग बुवाई के लिए बीज के मिनी किट्स वितरण कर रहा है। इस पर किसान व आमजन इन दिनों सिर्फ ओर सिर्फ वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।
देश व प्रदेश में मानसून के दस्तक दे दी है, जिसके चलते किसानों की व्यस्तता भी बढऩे लगी है। अधिकांश किसान खेतों से कंटिली, अनुपयोगी झाडिय़ों को हटा,जला इन्हें जुताई-बुवाई के लिए तैयार कर चुके हैं। जिन किसानों ने जुताई-बुवाई के लिए खेतों को तैयार कर लिया है, वे इन दिनों जुताई के लिए पैसों व बुवाई के लिए बीज का प्रबंध करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा जिले भर के खाद बीज के व्यापारियों ने बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बीज की खरीद कर दी है। कृषि विभाग भी अनुदान आधार पर किसानों को बीज के मिनी किट उपलब्ध करवा रहा है। ट्रैक्टर संचालक भी अब बारिा होने का इंतजार कर रहे हैं।

बुवाई लक्ष्य निर्धारित- प्रदेश में सक्रिय मानसून पर कृषि विभाग ने भी जिले में खरीफ बुवाई का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जानकारी अनुसार इस वर्ष जिले में 8 लाख 20 हजार हेक्टेयर में बाजरा, 4 लाख हेक्टेयर में ग्वार, 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर में मोठ, 60 हजार हेक्टेयर में मूंग, 33 हजार हेक्टेयर में अरण्डी, 8 हजार हेक्टेयर में तिल, 7 हजार हेक्टेयर में ज्वार, 4 हजार हेक्टेयर में मंूगफली सहित जिले में 15 लाख 54 हजार बुवाई लक्ष्य निर्धारित किया है।

खरीफ की बुवाई पर ज्यादा निर्भर- हालांकि जिले में रबी की बुवाई भी होती है, लेकिन अभी भी जिले के अधिकांश किसान खरीफ की बुवाई पर ही निर्भर है। एेसे में वे पूरे साल तक मानसून का इंतजार करते हैं। जून-जुलाई में बारिश शुरू होने से पहले वे अपने खेतों की सार-संभाल लेते हैं, जिससे कि उनको बुवाई से पहले ज्यादा दिक्कत नहीं हो।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.