Breaking News
recent

पोकरण में तीन दिन से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था,आमजन का हो रहा ऐसा हाल,जानिए पूरी खबर

पोकरण. क्षेत्र में तीन दिनों से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि क्षेत्र में गत तीन दिनों से तेज आंधी का दौर चल रहा है। इस वर्ष की पहली आंधी के दौरान ही कस्बे की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से लडखड़़ा गई है। दिन व रात में बिजली की आवाजाही व आंखमिचौनी का दौर चलता रहता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आमजन को परेशानी हो रही है। बिजली की आवाजाही के कारण विद्युत संचालित उपकरण खराब हो रहे है। इसके अलावा व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि गत तीन दिनों से क्षेत्र में आंधी का दौर चल रहा है। पहली आंधी में ही विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लडखड़़ा गई है। जबकि आंधी व बारिश का दौर अभी तक तीन माह तक जारी रहेगा। ऐसे में हालात और भी विकट होने की आशंका है, लेकिन डिस्कॉम की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। (का.सं.)

10 घंटे तक बिजली रही बंद
लाठी. गांव में गुरुवार को आंधी के कारण विद्युत लाइन में आए फॉल्ट से 10 घंटे तक बिजली गुल रही। गांव के मुख्य बाजार में लगाई गई विद्युत लाइन में आंधी के कारण दो तारें आपस में टकरा जाने से लाइन फॉल्ट हो गई। जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। दिनभर डिस्कॉम कार्मिक फॉल्ट को खोजने व उसे सही करने की मशक्कत करते रहे, लेकिन फॉल्ट नहीं मिलने से गांव में दिनभर विद्युत आपूर्ति बंद रही। शाम पांच बजे कार्मिकों ने विद्युत लाइनों को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। (नि.सं.)

तेज वॉल्टेज से जले उपकरण
नाचना. गांव के वार्ड संख्या सात महाजन पाड़े में आंधी के कारण बीती रात एक विद्युत तार टूटकर नीचे गिर गया। गौरतलब है गांव में गत तीन दिनों से आंधी का दौर चल रहा है। बुधवार रात्रि में महाजन पाड़े में एक विद्युत तार टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि रात्रि का समय होने के कारण यहां किसी व्यक्ति या पशु के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। इसी प्रकार विद्युत तार टूटने से कई घरों में तेज वॉल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति हुई। जिससे बल्ब, ट्यूबलाइट, टीवी, फ्रीज, कूलर आदि जलकर खराब हो गए। (नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.