Breaking News
recent

राजकीय महाविद्यालय का बदलेगा स्तर, नए सत्र से स्मार्ट कक्षाएं

बूंदी. प्राइवेट इंस्टीट्यूट की तर्ज पर गवर्नमेंट कॉलेज भी अपने आपको अपडेट करने में लगे हंै। वह एजुकेशन क्वालिटी बढ़ाने के साथ ही कॉलेज फैसिलिटी पर भी फोकस कर रहे हैं।

इस बार कॉलेज में स्मार्ट क्लासेज शुरू होने के साथ ही नए कोर्स भी बढ़ेंगे। नई फैसिलिटीज शुरू करने के साथ स्टडी पैटर्न भी चेंज होगा। कॉलेज में होने वाले इस बदलाव का सीधा फायदा स्टूडेंट को मिलेगा। कॉलेज में इसकी प्लानिंग की जा रही है। नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया 6 जून होने के साथ ही टीम का गठन किया है। ताकि बच्चों की अच्छी तरह काउंसलिंग की जा सके।

लैंग्वेज लैब होगी डेवपल
नए सत्र से महाविद्यालय में लैग्वेज लैब का फायदा मिलेगा। विद्यार्थी यहां कम्प्यूटर से सॉफ्टवेयर की मदद से इंग्लिश स्पिकिंग कोर्स कर सकेंगे। इसके लिए महाविद्यालय में करीब 10 कम्प्यूटर खरीदे हंै, जो लैब में स्थापित होंगे।

ऑडियो-वीडियो क्लासेज
राजकीय महाविद्यालय में ऑडियो-वीडियो क्लासेज का लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा का स्तर और भी सुदृढ़ होगा। नियमित पढ़ाई के साथ विद्यार्थी आईआईटी मुम्बई की ओर से चल रहे ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।वैसे तो यह कोर्स जनवरी माह से ही शुरू हो गया, लेकिन नए सत्र में इस कोर्स को लेकर कॉलेज प्रशासन फेसिलिटी के साथ बढ़ाएगा।

डिग्री के साथ डिप्लोमा
बीए, बीकॉम, बीएएसी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी रेग्यूलर पढ़ाई के इसी सेंटर में इग्नू के अंदर भी एडमिशन ले सकते हैं।विद्यार्थियों को डिग्री के साथ प्राफेशनल कोर्सेज में करीब 20 सर्टिफिकेट कोर्स शामिल है जिसमें विद्यार्थियों को डिप्लोमा का फायदा मिलेगा। खास बात यह कि बूंदी जिले में राजकीय महाविद्यालय में इग्नू का केंद्र भी है। ऐसे में सरकार के प्रोजेक्ट के साथ ओपन प्रवेश में कोई भी विद्यार्थी सम्मिलित हो सकता है। जिन विद्यार्थियों का कॉलेज में एडमिशन नहीं हो पाता ऐसे विद्यार्थी भी इन कोर्सेज का फायदा उठा सकते हैं। इसमें तीन बड़े प्रोजेक्ट पर्यटन अध्यन में डिप्लोमा, लैब टेक्निक (प्रयोगशाला

तकनीक में प्रमाण पत्र) डिप्लोमा इन बिजनेस ऑपरेशन यानि फायनेसिंग अकाउंटिंग में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट इंफोरमेंशन टेक्नोलॉजी, आपदा प्रबंधन, फायनेंशियल अकांट्स सहित इग्नू के करीब 20 पाठ्यक्रम प्रोफेशनल कोर्सेज शामिल रहेंगे।

अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी युक्त ई-क्लास स्थापित है, जिसमें स्टूडेंट्स लाइव टेलिकास्ट के जरिए टीचिंग कर सकेंगे।साथ ही लेक्चर रिकोर्ड करके अन्य महाविद्यालय में भेजने की व्यवस्था रहेगी।
दिलीप राठौर, प्रभारी विज्ञान संकाय


विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ इग्नू के पाठ्यक्रम से सीधा जुड़ सकेंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा। डिग्री के साथ इग्नू के कोर्स करके विद्यार्थी कॉलेज शिक्षा के साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रम में निपुण होकर निकलेंगे।
राहुल सक्सेना , प्रभारी इग्नू





Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.