Breaking News
recent

ट्रक के नीचे दबने से दो चरवाहे घायल, दोनों रैफर

सरदारशहर.

 

बीकानेर स्टेट हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास ढलान में गुरुवार अल सुबह साढ़े चार बजे एक ट्रक असंतुलित होकर पटल गया। जिससे सड़क के किनारे भेड़-बकरियां चरा रहे दो चरवाहे ट्रक के नीचे दब गए। मिट्टी में दबे होने के कारण दोनों की जान बच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए बीकानेर रैफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार बीकानेर जिले के कावली गांव के फुससिंह राजपूत व नारायणसिंह राजपूत सड़क किनारे भेड़ चरा रहे थे। इस दौरान सवाई की ओर से आ रहा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। जिससे दोनों ट्रक के नीचे दब गए। चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला। कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रैफर कर दिया। ट्रक पलटने से एक भेड़ की मौत हो गई। फुससिंह व नारायणसिंह तीन माह पहले अपने गांव से यहां भेड़ चराने आए थे। ट्रक में पेरिस ऑफ पलास्टर का पाउडर भरा था। मिटटी में दबे होने के कारण दोनों की जान बच गई। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

 

वाहन जलाने के आरोपी नहीं पकड़े गए
सादुलपुर. कस्बे में दर्जनों वाहन जलाने के आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। लाखों रुपयों का नुकसान करने वालों को पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। जानकारी के मुताबिक कस्बे में कुछ अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक छोटे और बड़े वाहन जलाए। पुलिस ने इस दौरान गश्त भी तेज कर दी लेकिन इसके बावजूद आरोपियों का पता नहीं चल सका। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने नाम बताने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की थी लेकिन इसके बावजूद कोई परिणाम नहीं निकल सका। ऐसे में क्षेत्र के पीडि़त व अन्य लोगों में रोष व्याप्त है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.