Breaking News
recent

शारीरिक शिक्षकों ने धरना दिया तो मांगों पर बनी सहमति

पाली. राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। धरने के बाद शारीरिक शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल अहीर को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अधिकांश मांगों पर अधिकारियों की सहमति बन गई और धरना समाप्त कर दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी के साथ हुई बैठक में शारीरिक शिक्षकों को संगोष्ठी जुलाई में माध्यमिक व प्रारम्भिक शिक्षा की एक साथ कराने, कार्यालय खेलकूद शाखा में वरिष्ठ व योग्यता के अनुसार शारीरिक शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति देने, प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा में सेटअप परिवर्तन से आए शारीरिक शिक्षकों का वरिष्ठता व योग्यता के आधार पर पैनल तैयार कर खेलकूद आवंटन करने, खेलकूद प्रतियोगिताओं में निर्णायक व कोच योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर लगाने, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलनों में सरकारी व निजी विद्यालय में अवकाश रखने, शिक्षकों को सम्मेलनों में भाग लेने के लिए पाबंद करने, विद्यालयों में जमा होने वाली खेलकूद की राशि जमा कराने का जिला स्तरीय केन्द्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आस-पास के स्कूल में तय करने आदि मांगों पर सहमति बनी। इस मौके प्रदेश संरक्षक ब्रह्मदत्त जोशी, जिलाध्यक्ष निर्भयसिंह राठौड़, जिला मंत्री विक्रमसिंह आदि मौजूद थे।

पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

पाली. हमजा मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय नि:शुल्क स्केटिंग शिविर के तहत गुरुवार को बांगड़ स्कूल में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस दौरान सह संयोजक तरूण शर्मा, हितेंद्र शर्मा, खेल अधिकारी अगराराम चौधरी, चम्पालाल सिसोदिया सहित कई लोग मौजूद थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.