Breaking News
recent

होटल में संदिग्ध हालात में पकड़ी गई दो युवतियां, देह व्यापार के लिए बिहार व पश्चिम बंगाल से आई थी

जोधपुर। महामंदिर थाना पुलिस ने गुरुवार रात रसाला रोड स्थित होटल में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं के साथ ही होटल मालिक को गिरफ्तार किया। देह व्यापार के लिए यह युवतियां बिहार व पश्चिम बंगाल से जोधपुर आई थी।

फर्जी ग्राहक बनकर गया कांस्टेबल
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि रसाला रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली। इस पर रात को कांस्टेबल को फर्जी ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया। देह व्यापार के लिए महिला से सौदा होते ही कांस्टेबल ने अधिकारी को इशारा कर दिया। तभी सहायक पुलिस अधीक्षक व प्रशिक्षु आईपीएस सुधीर चौधरी ने वहां दबिश दी।

संदिग्ध हालात में मिली यवुतियां
संदिग्ध हालात में मिली बिहार व पश्चिम बंगाल की दो महिलाओं को देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त मूलत: दईकड़ा हाल शक्ति नगर निवासी होटल मालिक जवरीलाल जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

Read More: कबाड़ी को कोई रद्दी में बेच गया हजारों ‘आधार कार्ड‘, लोग करते रह गए ‘आधार‘ आने का इंतजार

 

खुद की मर्जी से आई थी युवतियां
पूछताछ में सामने आया कि दोनों महिलाएं खुद की मर्जी से बिहार व पश्चिम बंगाल से एक दिन पहले ही जोधपुर आई थी। बताया जाता है कि होटल के पास ही एक हॉस्टल भी चलता था, जो बंद हो चुका है। जवरीलाल यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित करता और पुलिस की भनक लगने पर लड़कियों को भी हॉस्टल वाले हिस्से में, जहां काफी बदबूदार जगह में चमगादड़े भी है, वहां छुप जाते थे।

पहले नाकाम रही थी पुलिस
पुलिस टीम ने कुछ दिनों पहले भी यहां दबिश दी थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। लेकिन इस बार पुलिस ने इन्हें ऐसा मौका नहीं दिया और पूरी तैयारी के साथ होटल में दबिश देकर युवतियों व इसके संचालक को पकड़ लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.