Breaking News
recent

ये फिर क्या बोल गए मंत्री जी... पढ़े यह खबर

-मीणा समाज के हितों को प्राथमिकता देने की कही बात
-कहा यह लड़ाई किसी समाज विशेष के नहीं दुराचार के खिलाफ है
-बैठक में सालमगढ़ क्षेत्र विभिन्न गांवों से पहुंचे सैंकड़ों लोग
प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ कस्बे के बड़ीसाखथली गांव में गत दिनों से चल रहे विवाद के बाद जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री नंदलाल मीणा ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ के जनजाति बालक खेल छात्रावास में सालमगढ़ क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने बड़ीसाखथली में गत दिनों जातिवाद की बात पर कहा कि मैं मीणा पहले हूं, मंत्री बाद में हूं। इसलिए मीणा समाज के हितों को प्राथमिकता रहेगी। साथ ही कहा कि यह लड़ाई किसी समाज विशेष के खिलाफ नहीं है, यह लड़ाई दुराचार के खिलाफ है, दुराचार करने वालों के खिलाफ है। दुराचारी किसी भी समाज का हो, उसे सजा मिलनी ही चाहिए। इसलिए ही हम सब यहां एकत्रित हुए है। मंत्री मीणा ने कहा कि लोग कह रहे है कि चुनाव नजदीक है, ऐसे में यह मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि मुझे इसकी जरुरत नहीं है। मैं कभी भी ऐसे दुराचार के मामले बर्दाश्त नहीं करूंगा। बैठक में एक ग्रामीण ने कहा कि सालमगढ़ मामले में पुलिस ने तीन सौ से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस पर मंत्री मीणा ने कहा कि पुलिस का काम है मुकदमें बनाना। सरकार इस पर निर्णय करती है, इसलिए यह मामला बाद में देखेंगे। एक ग्रामीण ने कहा कि एक समाज के संगठन के सदस्य ने धमकी दी है। इस पर मंत्री ने कहा कि क्या तुमने चुडिय़ां पहन रखी है।

राजस्थान में यहां थाने में पुलिस ने खुद ही की तोड़—फोड़, फिर आरोप मढ़ दिया आदिवासियों पर
बैठक में बुलाया अधिकारियों को
मीणा समाज के लोगों से चर्चा के बाद मंत्री मीणा ने बैठक में ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को बुलाया।इस पर जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा, प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना और बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत छात्रावास पहुंचे। मंत्री मीणा ने बांसवाड़ा एसपी कालूराम रावत से विस्तार से पूरा मामला और आगे की कार्रवाई बताने के लिए कहा। इस पर बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर बालिका से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई क्राइम ब्रांच से कराई जा रही है। इस दौरान लोगों ने मांग की कि दुष्कर्म पीडि़ता का मेडिकल फिर से कराया जाए। इस पर एसपी रावत ने कहा कि इसके लिए उदयपुर मेडिकल कॉलेज में बात की जाएगी। एसपी रावत ने वहां मौजूद सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई में जो भी पुलिस अधिकारी आए, उनका पूरा सहयोग करें। कार्रवाई पूरी तरह से निष्पक्ष रूप से होगी।

मंत्री नंदलाल मीणा ने पुलिस अधिकारियों को क्यों फटकारा...
मोबाइल बंद करवा दिए
यहां बैठक शुरू होने पर कुछ युवक मोबाइल निकालने लगे। इस पर मंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों से मोबाइल बंद करवा दिए। इसके साथ ही बैठक में पहुंचे कुछ युवकों को उन्होंने वहां से रवाना कर दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग विपक्षी है। इस पर युवकों को बाहर जाना पड़ा।

सालमगढ़ प्रकरण में आया नया मोड़...जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
कुछ आदिवासी हुए नाराज
बैठक में अधिकारियों के आने के बाद मंत्री मीणा ने 70 के दशक में इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तारी होने और संघ के कार्यकर्ता होने के दौरान कुछ किस्से सुनाए। इस पर कुछ आदिवासी लोग नाराज हो गए और यह कहते बाहर चले गए कि हम यहां न्याय के लिए आए है, किस्से सुनने के लिए नहीं।
..............................

प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट, संतरी की राइफल छीनकर भागे
समझाइश की है, निष्पक्ष जांच होगी
सालमगढ़ मामले में क्षेत्र के ग्रामीणों को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री नंदलाल मीणा ने बुलाया था। ग्रामीणों सेे समझाइश की गई है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। बालिका से दुष्कर्म के मामले में जांच उदयपुर क्राइम ब्रांच से कराई जा रही है।
भंवरलाल मेहरा
जिला कलक्टर, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.