Breaking News
recent

मासूम छात्रा से छेड़छाड़ का मामला :प्रजापति समाज की चेतावनी, पुलिस आरोपित को करे गिरफ्तार, नहीं तो धरना-प्रदर्शन...

सादड़ी. प्रजापत समाज न्याति नोहरा बारलीसादड़ी में प्रजापत समाज 31 परगना ग्राम अंचल से हजारों ग्रामीण, पंच, पदाधिकारी जुटे। जिन्होंने सामाजिक बैठक में राजनीतिक चेतना, शिक्षा व सामाजिक सुधार विषयों पर वैचारिक मन्थन कर एक रूपरेखा व कार्ययोजना बनाई। बैठक में सामाजिक पदाधिकारियों ने इन्दरवाड़ा में 9 वर्षीय बालिका के साथ हुई दुष्कर्म के प्रयास व छेडखानी की घटना की पारदर्शी जांच के बाद आरोपित युवक की गिरफ्तारी नहीं कर उसे बचाने के प्रयास में पुलिस की संदिग्ध कार्यशैली पर प्रजापति समाज ने आक्रोश जताया। 31 परगना सामाजिक पंच ने मुख्यमन्त्री व गृहमन्त्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन रानी उपखण्ड अधिकारी को सौंप कर आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग की। न्याय नहीं मिलने की स्थिति में सडक़ों पर उतर कर जिलास्तर तक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

आना, सादड़ी मेवाडिया समाज सौताला के सान्निध्य में 31 ग्राम से हजारों समाजबंधु ने उत्साह से भाग लिया। गुरुवार रातभर चली सामाजिक बैठक में सामाजिक स्तर पर शिक्षा उत्थान, सामाजिक सुधार एवं राजनीतिक चेतना की दृष्टि से भी विचार विमर्श हुआ। फालना खुडाला शैक्षिक विकास संस्थान अध्यक्ष लच्छाराम ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास सम्भव है। मेवाडिय़ा, आना, सादड़ी चौताला अध्यक्ष मांगीलाल मोरवाल ने सामाजिक कुरीतियां निवारण, सचिव कपूरचन्द जलवाणिया गुडा पृथ्वीराज ने समाज, देश व राष्ट्रहित में चिन्तन व श्रेष्ठ व्यक्ति का चयन कर आगामी चुनाव में सामाजिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक को धणी चौताला से वालाराम, बाली चौताला वेनाराम, डुंगरली भवन गणेशमल, कीकाराम, कोट चौताला हस्तीमल व फुलाराम, रानी श्रीयादे भवन लादूराम, जवाली पट्टी टुआराम व शेषाराम, दादाई मोहनलाल, सादड़ी आना मेवाडिया पूरण, नारायणलाल, नथाराम, कपूर जलवाणिया, फूलचन्द, कीकाराम, पार्षद सोहनलाल, थानाराम, फुआराम, सकाराम, जसाराम, जीवाराम, धनाराम, कालुराम आदि बैठक में उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपा

सामाजिक निर्णय अनुरूप मुख्यमन्त्री व गृहमन्त्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देने के लिए सामाजिक बन्धु वाहनों से रानी श्रीयादे भवन पहुंचे। जहां से पैदल मार्च कर रानी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा। सामाजिक स्तर पर राजनीतिक चेतना मंच का सर्वसम्मति से गठन कर गुडा पृथ्वीराज निवासी पूरण कुमार को अध्यक्ष एवं किशोर कुमार को सचिव नियुक्त किया गया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.