दौसा.
शहर के लोडपुरा व रैगर मोहल्लों की दर्जनों महिलाएं बुधवार सुबह उपसभापति वीरेन्द्र कुमार शर्मा के साथ जलदाय विभाग के सिटी कार्यालय पहुंच गई। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्लों में न तो पाइप लाइन से पानी जाता हैऔर नहीं टैंकर पानी सप्लाई कर रहे हैं। हैण्डपम्प कई महीनों से खराब है, उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। पानी की एक-एक बंूद के लिए वे परेशान है। महिलाओं ने बताया कि उनके परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। रुपए खर्च का पानी के टैंकर नहीं डलवा सकते हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी हैकि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगी। उपसभापति ने कार्यालय में मिले कनिष्ठ अभियंता से कहा कि इन गरीब महिलाओं के घरों में पानी पहुंचना चाहिए। यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
न्याय आपके द्वार शिविर में की सुनवाई
गुढ़लिया-अरनिया. ग्राम पंचायत द्वारापुरा में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयेाजित हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बिजली-पानी से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इसमें विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने कहा कि शिविर का मुख्य उददेश्य क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना है। इन शिविरों में आमजन आगे आकर लाभ उठाएं। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, नाली एवं अन्य समस्याओं की सुनवाई कर विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार पिंकी गुर्जर, विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव, सरपंच विश्राम प्रजापत भी मौजूद थे।
अन्तिम तिथि 2 जुलाई
दौसा. जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर रिक्त / अतिरिक्त उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति व दुकान आवंटन के लिए पात्र उम्मीद्ववारों से 2 जुलाई से शाम 6 बजे तक निर्धारित प्र-पत्र में आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि पूर्व में आवेदन पत्र 11 जून तक मांगे गए थे, लेकिन अलग -अलग तिथि होने के कारण व समय पर हैसियत प्रमाण -पत्र नहीं बनने कारण अंंितम तिथि में परिवर्तन कर 2 जुलाई 2018 कर दी। आवेदन की पूर्व शर्तें यथावत रखी गई हैं।





No comments:
Post a Comment