Breaking News
recent

बालिया स्कूल का रिकॉर्ड गायब, पूर्व प्रधानाचार्य आशा सोनी के खिलाफ एफआइआर के आदेश

पाली. राजकीय बालिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीकानेर से आई ऑडिट टीम के सामने बड़ा घपला होने का खुलासा हुआ है। रिकॉर्ड नहीं मिलने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य आशा सोनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाकर रिकॉर्ड जब्त करने के आदेश दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इसे लेकर कार्रवाई शुरू की गई है।

स्कूल के रिकॉर्ड की जांच करने माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर की ओर से एक विशेष जांच दल बनाया गया था। जो 11 जून को जांच के लिए पाली पहुंचा, लेकिन स्कूल में तीन अलमारियों के ताला लगा था। इसकी चाबी नहीं मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के प्रभार में एक कमेटी का गठन किया गया। टीम ने तीनों अलमारियों के ताले तोडकऱ रिकॉर्ड की जांच की। इस पर 43 तरह का रिकॉर्ड नहीं मिला।

आदेश प्राप्त हुए

निदेशक की ओर से बालिया स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के आदेश प्राप्त हुए है। हमने नहीं मिले रिकॉर्ड की सूची तैयार की है।

पन्नालाल अहीर, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, पाली

.....................................

मुख्यरूप से यह रिकॉर्ड नहीं मिला

-राजकीय रोकड़ बही : 1 अक्टूबर 2014 से 23 मार्च 2018 तक

-छात्रकोष रोकड़ बही : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-विकास कोष रोकड़ बही : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-रमसा रोकड़ बही : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-आरएसओएस रोकड़ बही : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-माध्यमिक शिक्षा रोकड़ बही : 1.10.2014 से 18.07.2017 तक

-माध्यमिक शिक्षा रोकड़ बही : 19.07.2017 से अब तक संधारित नहीं

-खेलकूद रोकड़ बही : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-बिल एन्केशमेंट रजिस्टर : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-डीडी प्राप्ति रजिस्टर : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-बैंक पासबुक/स्टेटमेंट : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-प्रवेश शुल्क रसीद बुक : 1 अक्टूबर 2014 से 12 मई 2016 तक

-चालान पंजिका : 10 अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-स्टॉफ के वेतन व भत्तों के बिल वाउचर : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-रमसा/आरपीएससी/ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व अन्य से प्राप्त बजट की सूचना : अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

-एमडीएम से जुड़ा स्टॉक रजिस्टर व पत्रावलियां : 10 अक्टूबर 2014 से मई 2018 तक

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.