Breaking News
recent

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

बांदीकुई. टहला थानान्तर्गत घाटड़ा की ढाणी में रविवार सुबह एक जने की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय पहुंच घटना का जायजा लिया। जहां परिजनों के रोने-चिल्लाने से माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार घाटड़ा निवासी बनवारीलाल सुबह शौच के लिए गया था।

 

जहां से काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो बेहोशी की हालत में था। जिसे उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। (ए.सं.)

 

 

करंट से युवक की मौत


बांदीकुई. बीगोता गांव में रविवार देर शाम एक शादी समारोह में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे परिजन राजकीय चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बसवा निवासी अनिल कुमार एक शादी समारोह में बीगोता गया था। जहां बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। शव को देख परिजन बिलख पड़े। इससे माहौल गमगीन हो गया। हर कोई पीडि़त परिवार को ढांढ़स बंधाते दिखाई दिया।

 

 

सिलिकोसिस से एक की मौत


बांदीकुई. ग्राम पंचायत गुढ़ाकटला के तलाई वाली घाटड़ा की ढाणी में रविवार सिलिकोसिस से पीडि़त एक युवक की मौत हो गई। सरपंच छोटेलाल सैनी ने बताया कि मेघाराम सैनी (32) पुत्र झब्बूराम सैनी ने सिकंदरा एवं बांदीकुई में पत्थर नक्काशी का काम किया था। जो कि लम्बे समय से सिलिकोसिस से ग्रसित था। जयपुर, बांदीकुई एवं दौसा सहित कई जगहों पर उपचार भी कराया। मेघाराम ने रविवार शाम दम तोड़ दिया। (ए.सं.)

 

 

बजरी से भरी आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दौसा. सवाईमाधोपुर की बनास नदी से बजरी भर कर दौसा जिला मुख्यालय पर लाकर बेचने वाले आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ रविवार को कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान तीन चालकों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आगरा रोड पर एक धर्मकांटे पर सुबह सवाईमाधोपुर की बनास से भर कर लाने वाले आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा तो हड़कम्प मच गया। इस दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालक तो पकड़ में आ गए, लेकिन तीन फरार हो गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.