Breaking News
recent

ननिहाल आया था और मौत ने ऐसे लगा लिया गले

जसवंतपुरा/ मालवाड़ा. रानीवाड़ा और जसंवतपुरा थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार को दो युवकों की टे्रन की चपेट में आने से मौत हो गई। रानीवाड़ा थाना क्षेत्रमें कागमाला चौराहे के निकट सोमवार सवेरे रमेश कुमार माली निवासी मालीपुरा (सिरोही) की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। इस युवक का कागमाला में ननिहाल है। थाना प्रभारी भूपेंद्रसिंह शेखावत के अनुसार युवक शनिवार दोपहर में ननिहाल से अपने घर जाने का कहकर निकला था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इसी तरह चारा गांव में टे्रन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारा गांव की सरहद में खेत से काम कर चारा निवासी गलबा राम पुत्र सतरा भील लौट रहा था।इस दौरान ट्रेन की पटरियों के पास वह चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुंधा माता चौकी प्रभारी तेजाराम और कांस्टेबल नरपत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कागमाला चिकित्सालय में में पहुंचाया।

रूपनगर में झाडिय़ों में लगी आग, दो घंटे बाद बुझाया
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
जालोर. शहर के रूपनगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर में अज्ञात कारणों से एक खाली क्षेत्र में उगी झाडिय़ों में आग लग गई। यहां काफी तादाद में सूखी झाडिय़ां भी थी।ऐसे में आग लगने के कुछही देर बाद ये झाडिय़ां आग की चपेट में आ गई। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इधर तहसीलदार ममता लहुआ भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में काफी क्षेत्र में सूखी झाडिय़ां आग से जल गई। हवा चलने से आग काफी तेजी से बढ़ी। शाम को काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फर्जी तरीके से ऋण वितरण का आरोप, एसपी को ज्ञापन
जालोर ञ्च पत्रिका. ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड कंवला के स्टाफ की ओर से ऋण वितरण में गड़बड़ी के मामले में ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप है पूर्व व्यवस्थापक हुकमसिंह पुत्र नाथूसिंह निवासी कंवला, वर्तमान अध्यक्ष पाबूसिंह पुत्रनाथूसिंह, उपाध्यक्ष सकाराम हीरागर, सह व्यवस्थापक चंदनसिंह पुत्र हनवंतसिंह, सेल्समेन हेल्पर दशरथसिंह पुत्र हुकमसिंह निवसी कंवला द्वारा ग्रामीणों व सरकार के साथ धोखाधड़ी करते हुए कंवला, भूती व कवराड़ा ग्राम सेवा सहकारी समितियों में फर्जी दस्तावेज व रेकर्ड तैयार करके फर्जी तौर पर अपने रिश्तेदारों व परिजनों को सन 2009 में ऋण दिया तथा गलत तरीके से बीमा राशि का वितरण किया गया। ज्ञापन में धोखाधड़ी, षड्यंत्रपूर्वक फर्जी रेकर्ड तैयार करने के संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान शैलेंद्रसिंह, जेठूसिंह, जबरसिंह, खेतसिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.